The film Paglu Will Be Released Alongside Tiger Shroff’s Film Baaghi 3

टाईगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 के साथ रिलीज़ होगी फ़िल्म ‘पगलु’ ।

हीरो मंतोश कुमार टाइगर श्रॉफ की तरह मार्शल आर्ट के माहिर हैं

हिंदी फिल्मों के एक्शन स्टार टाईगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 जहां 6 मार्च को रिलीज होने जा रही है वहीं भोजपुरी में भी एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म पगलू उसी दिन रिलीज़ हो रही है। साथ यह भी महज इत्तेफाक है कि पगलू के हीरो मंतोश कुमार भी टाइगर श्रॉफ की तरह मार्शल आर्ट के माहिर हैं और इस फिल्म में उनके नए नए तरह के एक्शन देखने को मिलेंगे.यह एक ऐसी अनोखी फ़िल्म है जिसमे फ़िल्म के एक्टर मंतोश कुमार के स्टंट और अभिनय के आप कायल हो जाएंगे। फ़िल्म ‘ पगलु’ का ट्रेलर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। ‘पगलु’ का ट्रेलर माँ एटरटेनमेंट म्यूजिक द्वारा रीलीज किया गया है। माँ एटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजेश राजा गुप्ता का कहना है कि जो कॉमेंट आ रहा है उसे साबित हो रहा है कि पब्लिक साफ सुथरी फ़िल्मे को बहुत पसंद करती है । इस फ़िल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा जिसे फ़िल्म के हीरो ने खुद ही किया है.मार्शल आर्ट में अपनी एक खास पहचान बना चुके हीरो के लिए यह फ़िल्म काफी महत्वपूर्ण है.इस फ़िल्म की अदाकारा अरुणा  गिरी है अरुणा की यह पहली भोजपुरी फ़िल्म है.बात करे मंतोश की तो इस फ़िल्म में की शूटिंग के दौरान लोगो ने जब मंतोश को एक्शन करते हुए देखा तो लोगो ने उन्हें एक्शन हीरो का खिताब दे दिया है.सामाजिक बिषयों पर आधारित यह फ़िल्म जल्द दर्शको के बीच आएगी.

   

इस फ़िल्म के निर्माता रामकृपाल सिंह और चंदन भंसाली है.फ़िल्म के निर्देशक फुना  बाबू है.जबकि फ़िल्म के प्रचारक अखिलेश सिंह है।फ़िल्म के एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रमोद राणा है.फ़िल्म के कलाकारों में देव सिंह,अनूप अरोरा,वैभव रॉय,अर्जुन यादव शामिल है.


Random Photos

Get Ready To Groove This Ganesh Chaturthi With Vinay Anand Hamare Ghar Ganpati Aaya... Posted by author icon admin Sep 8th, 2019 | Comments Off on Get Ready To Groove This Ganesh Chaturthi With Vinay Anand Hamare Ghar Ganpati Aaya