Actress Divyajyotee Sharma Is Helping The Poor In Mumbai

अभिनेत्री दिव्यज्योति शर्मा कर रही हैं मुंबई में गरीबों की मदद

करोना महामारी और लॉक डॉउन के काल में लोगों को बेहतरीन मैसेज भी दिया।

करोना काल में कई लोग गरीबों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। लॉक डॉउन की इस घड़ी में जरूरतमंदो और गरीबों के सामने राशन और खाने पीने की समस्या पैदा हो गई है और कई फिल्मी हस्तियां भी इनकी हेल्प के लिए सामने आई हैं।

दिव्यज्योति शर्मा भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जो मुंबई में गरीबों की मदद कर रही हैं।अपने स्टाफ़ को भी बहुत ख्याल रखती है सभी स्टाफ़ का सैलरी से लेकर खाने पीने का कोई दिक्कत न हो वो हर कदम पर ध्यान रखती है कुछ जानवरो के लिए भी चारा देने का कदम उठाई है , दिव्या ज्योति शर्मा को सल्यूट है इस कोरोना महामारी जैसी संकट से लड़ने के लिए गरीबों के साथ खड़ी है।दिव्या का कहना है कि कोई भूखा न रह जाये , मैं ईसको ध्यान में रख कर समाज का सेवा कर रही हूँ आगे भी करती रहूंगी। स्कूल और कॉलेज फंक्शन्स में कई नाटकों में काम कर चुकी दिव्य ज्योति शर्मा ने दिल्ली में कमर्शियली अपना काम शुरू किया। वह दिल्ली से सम्बन्ध रखती हैं और पिछले दो दशक से मुंबई में हैं। गरीबों और जरूरतमंदो को खाना वितरण हो या फिर उन्हें राशन देने की बात हो, दिव्य ज्योति शर्मा ऐसे नेक काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। एक्टिंग के प्रति एक जुनून रखनेवाली और बचपन से ही कैमरा फ्रेंडली रहीं दिव्यज्योति बहुत क्रिएटिव, ड्रामेटिक, ट्रैवलर और सपने देखने वाली लड़की रही हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाएं जानती हैं। किशोर नमित एक्टिंग इंस्टीट्यूट से उन्होंने अभिनय की बाकायदा ट्रेनिंग हासिल की है। ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाली दिव्यज्योति ने ड्रामों से अपनी शुरुआत की। वर्षों तक थियेटर का अनुभव उन्होंने हासिल किया। सलमान ख़ान के साथ बिग बॉस 12 के प्रोमो सहित उन्होंने कई विज्ञापन में काम किया जिनमें बस्किन ऐंड रॉबिंस, दांडी नमक, ऑनीडा ए सी, सोनी टीवी शो मन में है विश्वास प्रोमो, आशीर्वाद पाइप्स, ब्रिटानिया सुगर फ्री एड, चिंग्स मसाला, डीबी एस बैंक, सलमान खान के साथ भी बिग बॉस 12 प्रमोशन की है , एवं सेंटर फ्रेश इत्यादि उललेखनीय है। उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियो भी किए हैं। आशा भोंसले द्वारा गाए रसना उत्सव म्यूज़िक वीडियो को तमाम म्यूज़िक चैनल पर चलाया गया। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है जैसे रितेश देशमुख के साथ बैंक चोर, शबाना आजमी जूही चावला के साथ चाक ऐंड डस्टर, सन शाइन म्यूज़िक टूर्स ऐंड ट्रेवल्स, शौर्य, दे ताली, मुंबई से आया मेरा दोस्त, क्राइम स्टोरीज, माई हसबंड्स वाइफ़, हॉर्न ओके प्लीज़, मेरी मर्जी इत्यादि।

  

उन्होंने स्टार प्लस के शो दिल बोले ओबेरॉय, एक हजारों में मेरी बहना है, मान ना मान मै तेरा मेहमान, राजा की आएगी बारात, केसर, लेफ्ट राइट लेफ़्ट, क्या दिल में है, संतान, धूम मचाओ धूम, अपने मेरे अपने, देस परदेस, हम पांच, सी आई डी, कहानी घर घर की, कोई दिल में है, कहता है दिल, शरारत, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, गुमराह, ससुराल गेंदा फूल, सावधान इंडिया, ये है आशिकी जैसे कई टीवी धारवाहिकों में काम किया है। उन्होंने व्हिस्लिंग विंडोज़ के लिए एक शॉर्ट फिल्म वाया कारगिल और दूरदर्शन के लिए ऐसा हो तो कैसा हो जैसी शॉर्ट फिल्मे भी की है। वह वेब सीरीज के इस दौर को बेहद पसंद कर रही हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पे अभिनय करना चाहती हैं।कलर्स चैनल पर बालाजी का सीरियल पवित्र भाग्य में काम कर रही है।

दिव्य ज्योति शर्मा  अपनी सामाजिक और मानवीय ज़िम्मेदारी निभाते हुए गरीबों की सहायता मेे जुटी है। वह कहती हैं “करोना जैसी महामारी से आज पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया लड़ रही है। हमें अपने घरों में ही रहना है, सामाजिक दूरी बना कर रखनी है, मास्क का प्रयोग करना है और अपने आस पास के गरीब लोगो की लगातार मदद करनी है।”


Random Photos

Finalists of Indywood Talent Hunt 2019 competition to perform live during next year T10 Cricket League... Posted by author icon admin Dec 24th, 2019 | Comments Off on Finalists of Indywood Talent Hunt 2019 competition to perform live during next year T10 Cricket League