Shilpa Chaudhary Will Be Seen In Police Uniform In The Web Series The Criss Cross Deal

वेब सीरीज “द क्रिस क्रॉस डील” में शिल्पा चौधरी पुलिस की वर्दी में आएंगी नजर।

बिंदास पुलिस वाली बनने का सपना पूरा हुआ दिख रहा है ऎक्ट्रेस शिल्पा चौधरी का बॉलीवुड में रानी मुखर्जी, तब्बू सहित कई अभिनेत्रियों ने पुलिस वाली का दमदार किरदार अदा किया है जिन्हें दर्शकों ने भी खूब पसन्द किया है। कई विज्ञापन फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी ऎक्ट्रेस शिल्पा चौधरी भी अब एक सब इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आने वाली हैं। जी हां, जल्द आने वाली एक सस्पेन्स थ्रिलर वेब सीरीज “द क्रिस क्रॉस डील” में शिल्पा चौधरी पुलिस वाली की भूमिका कर रही हैं। सब टीवी पे आने वाले मशहूर शो एफआईआर में लेडी इंस्पेक्टर चौटाला जैसा किरदार अदा करने का ख्वाब देखने वाली शिल्पा चौधरी के लिए यह काफी चैलेंजिंग रोल है जिसे उन्होंने एक्सेप्ट किया है। लेडी सिंघम का रोल करना शिल्पा चौधरी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है मगर उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की। चाहे पुलिस वाली की बॉडी लैंग्वेज हो, या फिर संवाद की अदायगी हो, शिल्पा चौधरी ने हर एक पहलू पर काफी मेहनत की है ताकि यह किरदार रियल लगे। वेब सीरीज में वह पुलिस की वर्दी में काफी जम रही हैं। सेट से लीक हुई उनकी तस्वीरों से लगता है कि शिल्पा चौधरी ने बड़ी ही ईमानदारी और बहादूरी से इस रोल को प्ले किया है। उनके चेहरे की गम्भीरता यह दर्शा रही है कि वह लेडी सिंघम के अवतार में हैं।

आपको बता दें कि कंगना राणावत से बेहद प्रेरणा हासिल करके बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने वाली शिल्पा चौधरी खुद को चैलेंजिंग रोल के लिए हमेशा तय्यार रखती हैं। वह मानती हैं जिस कैरेक्टर में चैलेंज न हो उसे करने में क्या मजा आएगा।

शिल्पा चौधरी नागपुर की हैं मगर पिछले कई वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं। उन्होंने ढेर सारे प्रिंट शूट और कैटलॉग शूट किए हैं और मॉडल के रूप में अपनी एक पहचान कायम कर ली है। थियेटर बैक ग्राउंड रखने वाली शिल्पा चौधरी की पर्सनालिटी ऐसी है कि चाहे साड़ी हो या फिर कोई वेस्टर्न ड्रेस हो, या पुलिस की वर्दी हो, वो हर कॉस्ट्यूम में बहुत अच्छी लगती हैं।

बता दें कि सस्पेन्स थ्रिलर वेब सीरीज “द क्रिस क्रॉस डील” दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आने वाली है। नेक्स सिनेमा प्रस्तुत व पब्लिश मीडिया फ़िल्म के बैनर तले बनी   वेब सीरीज के निर्माता अभिषेक बर्मन, शबनम परवीन और अखिलेश सिंह है। यह वेब सीरीज ओटीटी VIS पे रिलीज होगी।

   

इसमें शिल्पा चौधरी के अलावा समीक्षा भटनागर, अभिलाष चौधरी, शशांक मिश्रा, कोमल सोनी,इत्यादि जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। इसके लेखक निर्देशक अतुल गुप्ता और डीओपी पप्पू के. शेट्टी हैं। यह एक सस्पेन्स थ्रिलर सीरीज है जिसमें रौंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य हैं।


Random Photos

Mrs India Universe 2019 Press Conference By Tushhar Dhaliwal And Archana Tomer... Posted by author icon admin Nov 23rd, 2019 | Comments Off on Mrs India Universe 2019 Press Conference By Tushhar Dhaliwal And Archana Tomer