राम गोपल वर्मा की आनेवाली फिल्म लड़की – द गर्ल ड्रैगन को लगा जैकपॉट ट्रिकी मीडिया ने खरीदे करोड़ों में राइट्स जारी किए जाएंगे ड्रैगन टोकन

हाल ही में रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘डेंजरस’ के राइट्स की सफलता के बाद अब उनकी आनेवाली फिल्म लड़की: द  गर्ल ड्रैगन के राइट्स को भी करोड़ो का खरीदार मिल गया हैं। जी हां, फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही चर्चा में हैं।क्योंकि ये पहली भारतीय मार्शल आर्ट फ़िल्म हैं जो इंडो-चाइनीस को-प्रोडक्शन में बनी हुई हैं। और दूसरी इस फिल्म के राइट 4 मिलियन यू .यस. डी डॉलर यानि कि तकरीबन 29 करोड़ में खरीद लिये गए हैं जो इस फिल्म की लागत से कई ज्यादा हैं। ऐसे में राम गोपाल वर्मा के लिए दोहरी खुशी हैं।जो इस एसोसिएशन और फिल्म इंडस्ट्री में आये इस बदलाव से काफी खुश हैं ।

आपको बता दे कि ट्रिकी मीडिया  ने इस फिल्म के वर्ल्डवाइड राइट्स (चाइना को छोड़कर) खरीद लिए हैं । जिसे #OpenSeaNFT में 29 करोड़ में बेचा जाएगा। और जहाँ ड्रैगन टोकन भी लांच किया जाएगा।

राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘लड़की ‘ के चाइनीस वर्शन का नाम ‘द ड्रैगन गर्ल’ हैं । जो 10 दिसंबर 2021 को ही मेनलैंड चाइना के बीस हज़ार सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। और वही ‘लड़की’ को वर्ल्ड वाइड तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

इतना ही नही फिल्म की प्रोडक्शन आर्टसी मीडिया, बिग पीपल और चाइना फ़िल्म ग्रुप कारपोरेशन कंपनी द्वारा दुबई के बुर्ज खलिफा में इंडो और चाइना के इस मेल प्रोजेक्ट का एक बड़ा इवेंट आयोजित किया जानेवाला हैं जिनके द्वारा इस फिल्म के अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने दिखाया जाएगा। फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। जिसे डायरेक्ट किया हैं रामगोपाल वर्मा ने और फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं पूजा भालेकर,मल्होत्रा शिवम और प्रतीक परमार ।

      

Ram Gopal Varma’s Upcoming Film Ladki – The Girl Dragon Gets The Jackpot Tricky Media Bought The Rights In Crores  Dragon Tokens Would Be Issued


Random Photos

APEKSHA MUSIC NEW SONG – CHINTAMANI WITH SINGER KAVITA PAUDWAL... Posted by author icon admin Jan 29th, 2020 | Comments Off on APEKSHA MUSIC NEW SONG – CHINTAMANI WITH SINGER KAVITA PAUDWAL
Rohit Pathak In RGV Next Crime Thriller... Posted by author icon admin Nov 10th, 2019 | Comments Off on Rohit Pathak In RGV Next Crime Thriller