निर्माता -निर्देशक रमेश जुगलान को मिला महाराष्ट्र प्रतिष्ठित रत्न पुरस्कार 2021

आपकी आवाज फाउंडेशन  मुंबई द्वारा  महाराष्ट्र  रत्न पुरस्कार का आयोजन पिछले दिनों मुंबई के उपनगर बांद्रा के  रंगशारदा ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर निर्माता निर्देशक   रमेश जुगलान को महाराष्ट्र रत्न 2021के पुरस्कार से  सम्मानित किया गया । इस अवसर पर  रमेश जुगलान के साथ साथ  जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ,अभिनेता अली खान , गजेंद्र चौहान , अरुण बख्शी,सुनील पाल ,अभिनेत्री  दिव्या दत्ता , अदिति , टीना गई और बॉलीवुड की कई जानी मानी  हस्तियों को सम्मानित किया गया।

बता दें कि रमेश जुगलान हरियाणा से लेकर बॉलीवुड और  हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बनाई है।वह वर्ल्ड सिनेमा एकेडमी हॉलीवुड में बतौर इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर भी हैं । वह समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं  और देश और विदेशों में अनेकों अवार्ड सम्मानों  से नवाजे जा चुके हैं। अमेरिका के जानी मानी ऑर्गेनाइजेशन आई कैन डेवलपमेंट फाउंडेशन

अध्यक्ष रूसेल अल्फारो  जो नॉर्थ इंडिया फिल्म टीवी आर्टिस्ट प्रोड्यूसर  एसोसिएशन के सदस्य भी हैं  के साथ भी मिलकर गरीब जरूरतमंदों की लॉक डाउन के समय सहायता मुहैया करवाई हैं। रसेल अल्फारो  भारत में कुछ गरीब परिवारों को अडॉप्ट भी करना चाह रहे हैं , जिनका   खर्चा  आई कैन डेवलपमेंट फाउंडेशन उठाएगीl रमेश जुगलान ने महाराष्ट्र रत्न अवार्ड के बारे में बताया कि मैं आपकी आवाज फाउंडेशन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अंजन गोस्वामी जी  और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और मुझे ये सम्मान दिया । मुझे खुशी है कि हरियाणा मेरी मातृ जन्मभूमि है तो मुंबई महाराष्ट्र मेरी एक कर्मभूमि है। मैंने 20 साल मुंबई महाराष्ट्र को दिए हैं तो एक मेरी मातृभूमि से ज्यादा मेरी कर्मभूमि से भी मैं इतना ही प्यार करता हूं ।अब तो जीना यहां मरना यहां इस कर्मभूमि के सिवा जाए कहां ।

         

निर्माता -निर्देशक रमेश जुगलान को मिला महाराष्ट्र प्रतिष्ठित रत्न पुरस्कार 2021


Random Photos

Mudda 370 J&K 3rd Poster Released Of Most Awaited Film Of Rakesh Sawant Film Shot In Valley Of Kashmir After... Posted by author icon admin Nov 13th, 2019 | Comments Off on Mudda 370 J&K 3rd Poster Released Of Most Awaited Film Of Rakesh Sawant Film Shot In Valley Of Kashmir After Decades