फिल्म ‘खेल खेल में’ के जरिये टीवी एक्टर गौरव बजाज की शार्ट फिल्म में एंट्री ! सिंगर अरमान मालिक के साथ भी आनेवाले हैं एक म्यूजिक वीडियो में ।

टेलीविज़न की दुनिया का नामचीन चेहरा , जिसकी पर्सनालिटी में जितना दम हैं उतना ही वजन उनकी अदाकारी में हैं। जी हां , एक्टर गौरव बजाज जो काफी टीवी सीरियल के जरिये अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं। अब गौरव की एक तूफानी पारी की शुरुवात हो रही हैं एक शार्ट फ़िल्म में। जिसका नाम हैं ‘ खेल खेल में ‘।

जिसे ‘मेड इन इंडिया पिक्चर्स’ और ‘स्काई247’ प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया हैं।

हाल ही में ये शार्ट फिल्म सोशल मीडिया पर रिलीज की गई हैं। जिसकी शूटिंग हाल ही में मुम्बई में की गई।आपको बता दे कि ‘खेल खेल में ‘ गौरव की पहली शार्ट फिल्म हैं, जिसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं, फिल्म में अपने अनुभव के बारे में गौरव कहते हैं कि ” बहुत अच्छा लगा शार्ट फिल्म में काम करके। हमने दिन में शूट किया और मेरे लिए चुनौती ये थी कि बिना मेकअप और बिना स्टाइलिंग के मुझे अपने किरदार में रहना था जो मुझे शुरू में बड़ा अजीब लग रहा था लेकिन जब मैंने बाद में पूरी क्लिप देखी तो मुझे लगा कि इससे बेहतर और कुछ हो नही सकता । मेरे लिए ये किरदार मेरी अभिनय क्षमता को और निखार गया” ।

इसके अलावा आपको बता दे कि गौरव सिंगर अरमान मलिक के साथ भी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो खत्म कर चुके हैं । इस गाने को अरमान मलिक ने गाया हैं। गौरव बजाज और एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को इस म्यूजिक वीडियो में फीचर किया गया हैं जो एक बंगाली गाना हैं । जिसकी शूटिंग कोलकाता में हुई हैं। एक्टर गौरव बजाज के लिए ये बंगाली म्यूजिक वीडियो भी एक अलग अनुभव रहा हैं। और तो और गौरव बहुत ही जल्द एक और रोमांटिक म्यूजिक सांग में दिखाई देनेवाले हैं ।जिसपर अभी भी थोड़ा काम बाकी हैं।

सीरियल की बात करे तो गौरव अभी एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं जिससे वो वापस टेलीविजन की दुनिया मे धमाल मचा सके, और तो और इस साल के मिड तक गौरव की एक वेब सीरीज रिलीज होनेवाली हैं जो एक खूबसूरत कहानी हैं जिसमें गौरव का ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो आज तक उन्होंने नही किया और जिस रोल को वो हमेशा से निभाना चाहते थे। जिसके लिए गौरव बेहद उत्साहित हैं।

TV actor Gaurav Bajaj’s entry in the short film through the film Khel Khel Mein – will also be coming in a music video Of Singer Armaan Malik


Random Photos

Ellisbridge Gymkhana Ahmedabad Celebrations Republic Day 2020... Posted by author icon admin Jan 28th, 2020 | Comments Off on Ellisbridge Gymkhana Ahmedabad Celebrations Republic Day 2020