देसी स्टार समर सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की अनौपचारिक मुलाकात

समर सिंह को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब इस सीट से उप-चुनाव होने वाला है, जिसकी तैयारी में सपा जुट गई हैं और भाजपा ने निरहुआ को इस सीट से फतेह हासिल करने के लिए मैदान में उतारा है. इसके साथ ही सपा ने इस सीट को जीतने के लिए डिंपल यादव के नाम पर दाव लगाया है. अब देखना होगा कि वो इस उप-चुनाव को जीतकर पार्टी की गरिमा को बचा पाती हैं या नहीं. ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है कि भोजपुरी के एक्टर, सिंगर देसी स्टार समर सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दरअसल, समर सिंह और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनौपचारिक मुलाकात की है, जिसकी फोटोज भी सामने आई है. ऐसे में बताया जा रहा है कि इस मुलाकात का उद्देश्य आजमगढ़ में होने वाले उप-चुनाव के प्रचार की जिम्मेदारी को एक ऐसे कंधे पर सौंपना, जो कि पार्टी की गरिमा को डिंपल सिंह के साथ बचा सके और इस सीट को फतेह कर एक बार फिर से सपा का झंडा बुलंद कर सके. आपको बता दें कि आजमगढ़ से सपा को अभी तक हार नहीं मिली है. इससे पहले मुलायम सिंह यादव इस सीट को लगातार जीतते आए हैं. ये क्षेत्र यादव और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है. बीजेपी का निरहुआ को इस सीट से उतारने का मतलब है कि सपा के वोटों में कटौती करना. ऐसे में अब ये मुकाबला कांटे की टक्कर वाला हो गया है.

अब ऐसे में देखना ये होगा कि समर सिंह इस उप-चुनाव में अपनी क्या भूमिका निभाते हैं और कितने हद तक डिंपल सिंह के साथ सीट को बचाने में उनकी मदद कर पाते हैं. हालांकि, एक्टर जोर-शोर से तैयार हैं और वो इस सीट को फतेह करने के लिए कमर कस चुके हैं. उप-चुनाव को जीतने के लिए उनके कंधे पर प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी की ओर से उन पर काफी भरोसा जताया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी समर सिंह अखिलेश यादव और सपा के लिए चुनावी प्रचार करते रहे हैं. उन्होंने पार्टी के लिए कई गाने भी गाए हैं, जो खूब वायरल हो चुके हैं.

बहरहाल, अगर समर सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उन्होंने यामिनी सिंह के साथ फिल्म ‘प्यार के परवाने’ की शूटिंग अयोध्या में पूरी की है. इसमें दोनों की जोड़ी नजर आने वाली है. इस फिल्म के जरिए इनकी जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर रोमांस करेगी. इसके अलावा वो यामिनी सिंह के साथ ही फिल्म ‘फाइटर किंग’ में भी दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही वो आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म ‘परिवर्तन’ में भी दिखाई देंगे.

देसी स्टार समर सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की अनौपचारिक मुलाकात


Random Photos

Actress Monika Chaudhary has gone through an intense boxing training for SuperGirl... Posted by author icon admin Nov 3rd, 2019 | Comments Off on Actress Monika Chaudhary has gone through an intense boxing training for SuperGirl