आखिरकार पहली बार अपनी सोलो अल्बम ‘द व्हाइट एल्बम’ लेकर आ गए हैं वेटेरन संगीतकार लेस्ली लुईस ! गायक हरिहरन और खास दोस्तों के बीच हुआ एल्बम का लांच !

आखिरकार पहली बार अपनी सोलो अल्बम  ‘द व्हाइट एल्बम’ लेकर आ गए हैं वेटेरन संगीतकार लेस्ली लुईस ! गायक हरिहरन और खास दोस्तों के बीच हुआ एल्बम का लांच !

इंद्रधनुष के रंगों में जितनी विविधताएं हैं उतने ही प्रकार हैं लेस्ली लुईस के संगीत में । हर एक श्रोता के लिए एक अलग रंग का संगीत देना लेस्ली लुईस को बखूबी आता हैं।

संगीत के गुणी-गायक-कलाकार-कंपोजर लेस्ली लुईस अपने चाहनेवालों के लिए संगीत का सबसे बेहतरीन नजराना लेकर आये हैं जिसका नाम हैं ‘द वाइट एल्बम’ ..

व्हाइट एल्बम को टैप अंधेरी में लॉन्च किया गया, जहा उनके खास दोस्त और संगीत कलाकार उन्हें बधाई देने पहुँचे। जिनमें से खास थे हरिहरन जो अपने बेटे अक्षय हरिहरन के साथ आये। इसके अलावा जीतू शंकर, काव्या जोन्स, विवेक प्रकाश, संदीप सोपरकर, मेजबान अंकित तमांग, डीजे अकबर सामी, गिरीश वानखेड़े, डॉ अनुषा श्रीनिवासन अय्यर, करण ओबेरॉय, शेरिन वर्गीज और डैनी एम फर्नांडीस , पूजा देवी, लेस्ली बैंड के ड्रमर पार्थ मल्होत्रा, अभिनेता प्रीत कमानी, अभिनेत्री शांतिप्रिया रे, शुभम रे, मेघदीप बोस, श्रुति पाठक, मुकुल दाभोलकर, साशा दाभोलकर, अभिनेता हृषिकेश पांडे, सावियो डी’सा, हृषिकेश चुरी, शेल्डन  डिसिल्वा, बीटबॉक्सर दिव्यांश कचोलिया और कई अन्य हस्तियां शामिल थी।

‘द वाइट एल्बम’ का लांच लेस्ली लुईस, हरिहरन, जीतू शंकर, विवेक प्रकाश और गिरीश वानखेड़े ने किया। आपको बता दे कि व्हाइट एल्बम, पूरी तरह से लिखित, निर्मित और लेस्ली लुईस द्वारा गाया गया हैं। ये एल्बम पूरी तरह से लेस्ली लुईस की व्याख्या हैं संगीत हो,या उसके बोल हो, वीडियो का हर पहलू, लेसली लुईस की दिल की आवाज बयान करता हैं।

हरिहरन के साथ शुरुआत करने वाले हर एक कलाकार ने माइक लिया और लेस्ली लुईस के साथ अपनी यात्रा के बारे में बात की, कि कैसे उन्होंने उन्हें प्रेरित किया, इतने वर्षों तक खामोशी से पर्दे के पीछे कई चार्टबस्टर और अकेले ही इंडिपॉप के आवाज बनकर काम करने के बाद आखिरकार लेस्ली अपना सोलो एल्बम लेकर आ गए हैं।

एल्बम के गाने ‘तेरे बिना लव’ वीडियो वहाँ सभी के सामने चलाया गया, जिसने उपस्थित लोगों को अपनी रोमांटिक धुनों और उत्साहजनक वाइब्स से मंत्रमुग्ध कर दिया।

व्हाइट एल्बम अब Spotify, Wynk Music और Youtube पर उपलब्ध है।

आखिरकार पहली बार अपनी सोलो अल्बम  ‘द व्हाइट एल्बम’ लेकर आ गए हैं वेटेरन संगीतकार लेस्ली लुईस ! गायक हरिहरन और खास दोस्तों के बीच हुआ एल्बम का लांच !


Random Photos

A wonderful girl created history in music... Posted by author icon admin Nov 3rd, 2019 | Comments Off on A wonderful girl created history in music