प्रदीप पांडेय चिंटू और सुजीत कुमार सिंह की विक्टर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न वाराणसी में

विक्टर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का भव्य मुहूर्त उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के मुलाकात होटल में धूमधाम से संपन्न किया गया, तदोपरांत फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म के नायक सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू हैं और नायिका संयोगिता यादव हैं। साथ ही बृजेश त्रिपाठी, देव सिंह, लोटा तिवारी, बबलू खान, धामा वर्मा, संतोष पहलवान, सोनिया मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, नीलम पांडेय आदि प्रमुख कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता विक्टर राघव (विक्की), संदीप छारी हैं, जिन्होंने बेहतरीन फिल्म बनाने का वीणा उठाया है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने इस फिल्म के निर्देशन के बागडोर संभाली है, जिन्होंने सत्या, भोजपुरिया राजा, वांटेड, क्रेक फाइटर सहित बहुत सारी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता प्रशांत द्विवेदी हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा बसही, डीओपी गोला बाबू यादव हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, कला सतीश गिरी का है। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। प्रोडक्शन विजेंद्र चौबे संभाल रहे हैं।

भव्य पैमाने पर बन रही फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के शुभ अवसर पर बहुत से गणमान्य व विशिष्ट अतिथि सहित मुख्य अतिथि आचार्य देवराज दास जी महाराज, डॉ. दीपक कुमार (लखनऊ फिल्म सिटी प्रा.लि. के निदेशक), सूरज सम्राट, अमित कुमार, संदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विश्व भूषण मिश्र (अपर आयुक्त, वाराणसी), कृष्ण यादव, विशन आर्य (एरोक्स इंडिया कंपनी के एमडी) मौजूद थे। साथ ही फ़िल्म के हीरो, हीरोइन, निर्माता, निर्देशक सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों ने फिल्म के कंसेप्ट को सराहा और कहा कि ये एकदम पारिवारिक कहानी है। समाज को यह फिल्म मनोरंजन के साथ ही साथ संदेश भी देने का कार्य कर रही है। ऐसे विषय की आज के समाज को जागरूक करने के लिए बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता विक्टर राघव (विक्की), संदीप छारी ने मुहूर्त के दौरान आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ एक अलग ही तरह का कंसेप्ट के साथ हमने बनाने का फैसला किया है। यूं तो अक्सर फिल्मों में लगभग एक जैसी कहानी लोग देखते हैं। मगर इस फिल्म की कहानी का सफर काफी रोमांचक और मनोरंजक होगा। इसे देखकर दर्शकों को कुछ नया ही मिलेगा।

फिल्म निर्देशक ने फिल्म की कहानी छुपाते हुए सिर्फ इतना बताया है कि आजकल सरकारी नौकरी वाला दूल्हा की तलाश ज्यादा होती है, मगर हमारी फिल्म का नायक सरकारी नौकरी वाला नहीं है। आज के समाज को हम फिल्म के माध्यम से आईना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि हमें सफलता जरूर मिलेगी।

  

प्रदीप पांडेय चिंटू और सुजीत कुमार सिंह की विक्टर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न वाराणसी में


Random Photos

Hindi film Khunnas will be screened in theatres near you From 7 February 2020... Posted by author icon admin Jan 30th, 2020 | Comments Off on Hindi film Khunnas will be screened in theatres near you From 7 February 2020