चेयरमैन हेमंत के. राय का बर्थडे मनाया गया, फ़िल्म “धाक” और “लालच” का पोस्टर लॉन्च

श्रेया फाउंडेशन ने मुम्बई के फाइव स्टार होटल नोवोटेल में आयोजित शानदार पुरुस्कार समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रो में कार्य करने वाले लोगों को ‘श्रेया भारत अवार्ड 2023″ से सम्मानित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री हेमंत के. राय का जन्मदिन भी शानदार केक काटकर मनाया गया। यहां चीफ गेस्ट के रूप में परदेस की हिरोइन महिमा चौधरी और ग़दर 2 के खलनायक मनीष वाधवा उपस्थित रहे, जिन्हें यह सम्मान भी दिया गया और उनके हाथों कई लोगों को सम्मानित किया गया।

श्रेया फाउंडेशन के चेयरमैन हेमंत कुमार राय ने बताया कि “श्रेया भारत अवार्ड” विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला एवं संस्कृति, खेलकूद, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजनेस, फिल्म, कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर खुशी हो रही है। इन महानुभावों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता के नए आयाम छुए हैं।

श्रेया फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार सम्मानित करना है जिससे कि समाज के लोगों को एक नई दिशा मिल सके और भारत दुनिया में विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो सके। आज समाज को ऐसे महानुभावों की जरूरत है जिससे कि हमारा युवा वर्ग प्रेरित हो और समाज को एक अच्छी एवं नई दिशा में ले जाए।

इस अवसर पर महिमा चौधरी, मनीष वाधवा (अभिनेता), अर्जुन फिरोज खान (अभिनेता), नईम सिद्दीकी (फिल्म निर्माता एवं समाज सेवक), शब्बीर शेख, सिकंदर खान (अभिनेता), गीतकार पंछी जालौनवी, शहबाज खान (अभिनेता), अमन संधू (अभिनेत्री पंजाब), आयशा खान (अभिनेत्री तमिल), मोहम्मद  सलीम मुल्लावर (अभिनेता तेलुगू ),  अनीस बारूदवाले (निर्देशक), अविनाश वाधवन (अभिनेता),  नीलोफर गिसावत (अभिनेत्री), जीशान मोईन (अभिनेता), रितेश ललन (निर्माता गुजरात) सहित कई हस्तियों को इस ट्रॉफी से नवाजा गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री हेमंत के. राय ने बताया कि हमारा संस्थान निरंतर सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम कर लोगों को सम्मानित करता आ रहा है जिससे कि समाज में एकता रहे।

संस्था के मीडिया  प्रबंधक वामिक खान ने बताया कि हम लोग बहुत जल्दी भारत के विभिन्न राज्यों में श्रेया भारत अवार्ड से लोगों को सम्मानित करेंगे जिससे कि समाज के युवा वर्ग को प्रोत्साहन मिलेगा।

बता दें कि राष्ट्रगान से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इसके बाद श्रेया एंथम सुनाया गया जिसे पंछी जालौनवी ने लिखा है। श्रेया भारत अवार्ड 2023 में डांस परफॉर्मेंस से गणपति बप्पा की वंदना प्रस्तुत की गई।

अध्यक्ष हेमंत के. राय ने कहा कि हमारी कंपनी से काफी लोग रोजगार से जुड़ गए हैं। दहेज प्रताड़ित महिलाओं की सहायता के लिए श्रेया फाउंडेशन खड़ा रहता है। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए फाउंडेशन सोने, पैसे देती है। गरीब बच्चे को पढ़ने में मदद करती है। अब तक श्रेया फाउंडेशन द्वारा 100 से अधिक कन्याओं की शादी हो चुकी है, 1000 लोगों को रोजगार दिया है, बहुत से लोगों को कार बाइक गिफ्ट दिया गया है, इलाज के लिए बहुत से लोगों की मदद की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि श्रेया भारत अवार्ड हर तीन माह में होगा अर्थात एक साल में 4 बार यह सम्मान लोगों को मिलेगा। हम जल्द एक फ़िल्म शुरू करंगे जिसमे 60 प्रतिशत कलाकार यूपी के हैं।

यहाँ बॉलीवुड का डांस परफॉर्मेंस भी पेश किया गया।

ऎक्ट्रेस महिमा चौधरी ने श्रेया फाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि वह भी यूपी से हैं तो शायद मेरे लिए भी हेमन्त जी की फ़िल्म में कोई रोल निकल आए। वह लोगों को गाड़ियां और पैसे बांट रहे हैं, मुझे भी गाड़ी और सोने का हार मिल जाए। मैं हेमंत राय और उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं।

इस अवसर पर अपकमिंग फ़िल्म धाक का पोस्टर भी लांच किया गया। जिसे अनीस बारुदवाले ने डायरेक्ट किया है और इसमे मोहम्मद सलीम मुल्लावर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इस मौके पर कम्पनी के चेयरमैन हेमन्त के. राय का बर्थडे शानदार केक काटकर मनाया गया।

वृद्धाश्रम गोल्डन नेस्ट को श्रेया फाउंडेशन की ओर से 5 लाख रुपए का डोनेशन दिया गया।

साथ ही यहां श्रेया एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म “लालच प्यार एक धोखा” का पोस्टर भी लांच किया गया।

प्रोमोशन और पब्लिसिटी की जिम्मेदारी फार्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शब्बीर शेख द्वारा निभाई गई।

चेयरमैन हेमंत के. राय का बर्थडे मनाया गया, फ़िल्म “धाक” और “लालच” का पोस्टर लॉन्च


Random Photos

Actress Samikssha Batnagar Recreates Magic Of Asha Bhosle And Rafi’s Songs – Isharon Isharon Mein Dil Lene Waale... Posted by author icon admin Sep 26th, 2019 | Comments Off on Actress Samikssha Batnagar Recreates Magic Of Asha Bhosle And Rafi’s Songs – Isharon Isharon Mein Dil Lene Waale