अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मोरारी बापू ने शेमारू के ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ नामक म्यूज़िकल सीरीज का किया विमोचन

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले से ही देश भर में जश्न का माहौल है. ऐसे में अपने जीवन को रामायण व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर देने वाले और पिछले 60 सालों से अधिक समय से राम कथा का वाचन करते आ रहे श्री मोरारी बापू ने आज शेमारू की संगीतमयी प्रस्तुति ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ का विमोचन‌ किया. यह मधुर संगीतमयी श्रृंखला शेमारू भक्ति नामक यूट्यूब चैनल के अलावा अन्य प्रमुख प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है.

विमोचन के इस विशेष आयोजन के मौके पर रामचरित मानस के माध्यम से प्रभु राम की शिक्षा को प्रचारित-प्रसारित करने वाले  मोरारी बापू ख़ास तौर पर मौजूद थे जिन्होंने अपनी उपस्थिति से वातावरण को और भी दिव्य बना दिया.

‘श्री राम भक्ति उत्सव’ नामक यह  धार्मिक व दिव्य प्रस्तुति लोकप्रिय पारंपरिक गीतों और नये कलाकारों के गीतों से सजी एक विशिष्ट श्रृंखला है. इसमें जाने-माने गायक सुरेश वाडकर की आवाज़ के अलावा सचिन पिलगांवकर के स्वर भी सुनाई देंगे जिन्होंने पहली बार भक्ति से परिपूर्ण गीतों को अपनी आवाज़ दी है. उल्लेखनीय है कि इस म्यूज़िकल सीरीज़ में अन्वेशा, दीपक पंडित, गोविंद प्रसन्न सरस्वती साधो बैंड, पृथ्वी गंधर्व, अवधेंदू शर्मा, जेजे विक जैसे कलाकारों की उम्दा कलाकारी भी देखने को मिलेगी. ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ पूरी तरह से विष्णु के सातवें अवतार के रूप में अपनी मान्यता रखने वाले मर्यादा पुरूषोत्तम राम को समर्पित श्रृंखला है जिनकी कहानी रामायण में चौपाइयों के माध्यम से प्रस्तुत की गयीं हैं.

श्री राम हर तरह की सीमाओं से परे हैं और उनकी दिव्यता का स्वरूप वैश्विक है. शेमारू की प्रस्तुति ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ वैश्विक स्तर पर प्रभु राम के प्रभाव को रेखांकित करती है. राम लला के जन्म बधाई गीत से लेकर राम-सीता के विवाह, रघुनन्दन सुप्रभातम से लेकर शाम की अयोध्या आरती, संक्षिप्त गीत रामायण से लेकर श्री राम स्तुति तक ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ राम भक्तों के लिए एक अनोखी भेंट है जो हर किसी को पसंद आएगी.

शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के प्रमुख (नॉन-बॉलीवुड कैटगरी) अर्पित मांकड़ ने इस ख़ास मौके पर कहा, “शेमारू भक्ति हमेशा से ही अध्यात्म संबंधी कंटेट को इस अनूठे अंदाज़ में पेश करता आया है ताकि दुनिया भर के लोग सीधे पर इससे जुड़ाव महसूस कर सकें. ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ म्यूज़िकल सीरीज़ भी हमारा एक ऐसा ही अनोखा प्रयास है ताकि अध्यात्म को संगीत से जोड़कर हम भक्तों और उनके आराध्य राम को और भी करीब ला सकें. इस वक्त पूरा देश अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है और इसे लेकर देश भर में जश्न का माहौल है. ऐसे में हमारी यह संगीतमयी प्रस्तुति भजन, आरती, कथा, रामायण, चौपाइयों के माध्यम से प्रभु राम के जीवन कर महत्वपूर्ण यात्रा को रेखांकित करती है और उत्सवी माहौल को और भी ख़ुशनुमां बनाती है.”

आस्था से परिपूर्ण कंटेट के लिए शेमारू भक्ति नामक चैनल यूट्यूब पर एक बढ़िया स्थान है जिसके 11 करोड़ से ज़्यादा सब्क्राइबर्स हैं. इसपर मौजूद कंटेट काफ़ी समृद्ध है जिसे दुनिया भर के लोग ख़ूब पसंद करते हैं. शेमारू भक्ति द्वारा निर्मित ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ ‌का मूल मक़सद लोक कथाओं और शास्त्र सम्मत मंत्रों को आधुनिक संगीत का स्वरूप देकर आध्यात्मिकता के माध्यम से सभी उम्र के लोगों को आपस में जोड़ना है.

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मोरारी बापू ने शेमारू के ‘श्री राम भक्ति उत्सव’ नामक म्यूज़िकल सीरीज का किया विमोचन

 


Random Photos

Aryan Abbas Builds Up The Vibe In His Latest Music Album BARSAAT HO RAHI HAI... Posted by author icon admin Sep 1st, 2019 | Comments Off on Aryan Abbas Builds Up The Vibe In His Latest Music Album BARSAAT HO RAHI HAI