Leens Queens Entertainment पेश करता है: अनीस मिर्ज़ा और अकृति अग्रवाल का नया गाना BEGAIRAT

आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसके माध्यम से कितनी नई प्रतिभाएं स्टार बन गईं। इस सूची में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल का नाम लिया जा सकता है, जिनके लाखों फ़ॉलोअर हैं। बचपन से ही डांस और अभिनय का शौक रखने वाली आकृति अग्रवाल पहले टिक टॉक स्टार बनीं उसके बाद इंस्टाग्राम पर भी उनके वीडियो ने हद से ज्यादा पॉपुलैरिटी प्राप्त की। अपनी प्यारी मुस्कान, सुंदरता और चेहरे के एक्सप्रेशन की वजह से उनके मिलियन्स में फैंस बन गए। कई म्युज़िक वीडियो में भी उनकी अदाकारी की तारीफ हुई। अब आकृति अग्रवाल और अनीस मिर्ज़ा का नया सॉन्ग “बेग़ैरत” रिलीज हुआ है जो काफी पसन्द किया जा रहा है।

आकृति अग्रवाल और अनीस मिर्ज़ा का म्युज़िक वीडियो “बेग़ैरत” मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस गाने के निर्माता लिन्स क्वीन्स एंटरटेनमेंट हैं। आकृति अग्रवाल व अनीस मिर्ज़ा के म्युज़िक वीडियो “बेग़ैरत” के निर्देशक रणवीर राजपूत, गीतकार अरफ़ात महमूद, म्युज़िक डायरेक्टर शबाब आज़मी हैं। गेस्ट के रूप में हिमांशु कुमार कुशवाहा सहित कई गेस्ट्स व इंफ्लुएंसर भी उपस्थित थे। टूटे हुए दिल की दास्तान दिखाने वाले वीडियो में आकृति और अनीस ने शानदार एक्सप्रेशंस दिए हैं जिससे दर्शक लाइक शेयर कर रहे हैं।

लीन्स क्वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने म्युज़िक वीडियो के सिंगर अमन त्रिखा हैं जो बॉलीवुड के बहुत सारे गाने गाकर लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। गीत अरफ़ात महमूद ने लिखे हैं और संगीतकार शबाब आज़मी हैं। लांच के अवसर पर पुनीत स्टार, जोगेंद्र, सद्दु, अरुण जी, अज़हर हुसैन, सुफियान कपाड़िया, मोजस्सिम खान, अबराज़ खान सहित कई गेस्ट्स मौजूद रहे सभी ने गाने की प्रशंसा की और आकृति अग्रवाल की एक्टिंग को सराहा।

एके ग्रुप ऑफ कंपनीज के ओनर हिमांशु कुमार कुशवाहा मेहमान के रूप में मौजूद रहे। कारपोरेट जगत से जुड़े हिमांशु कुमार कुशवाहा 13 कंपनियों के मालिक हैं लेकिन वह एनजीओ भी चलाते हैं। वह फ्री ऑनलाइन एजुकेशन भी देते हैं। हिमांशु कुशवाहा को कई अवार्ड्स भी मिले हैं।

उन्होंने गाने की पूरी टीम की मेहनत और काम करने की शिद्दत की प्रशंसा की।

सभी ने निर्देशक रणवीर राजपूत के डायरेक्शन और कॉन्सेप्ट की तारीफ की और कहा कि इस गीत को बिल्कुल फ़िल्म सॉन्ग की तरह फिल्माया गया है। गाने में अमन त्रिखा ने अपनी आवाज़ भी दी है और एक्टिंग भी की है।

 

Leens Queens Entertainment पेश करता है: अनीस मिर्ज़ा और अकृति अग्रवाल का नया गाना BEGAIRAT


Random Photos

Mystique Events Mrs-Mr-Miss MYSTIQUE INDIA 2020 held at Dublin Square Phoenix Mall Kurla Organised by Juveria Nusrat... Posted by author icon admin Mar 5th, 2020 | Comments Off on Mystique Events Mrs-Mr-Miss MYSTIQUE INDIA 2020 held at Dublin Square Phoenix Mall Kurla Organised by Juveria Nusrat