बिजनौर में हिंदू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल: दुआ फाउंडेशन द्वारा सैकड़ों युवक युवतियों का सामुहिक विवाह

नजीबाबाद, बिजनौर: दुआ फाउंडेशन के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के बिजनौर नजीबाबाद मे सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों जोड़ों का सामुहिक विवाह हुआ. यहां मुख्य अतिथि के रूप में कई हस्तियाँ मौजूद रहीं. अग्रवाल फार्म हाऊस मे आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों का निकाह किया गया वहीँ हिन्दू समाज के जोड़ों के लिए वर माला अर्पण कार्यक्रम हुआ. दूल्हे दुल्हन को अतिथियों ने दुआ से नवाजा.

दुआ फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल्ला गुलजार, उपाध्यक्ष शमीम अहमद के मार्गदर्शन में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लड़के लड़कियों के सामूहिक विवाह कराए गए। संस्था ने विवाह का पूरा खर्च उठाया और सामूहिक भोज दिया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में हाजी यूसुफ कुरैशी, हाजी यूनुस कुरैशी, हाजी शमीम कुरैशी, अब्दुल्ला गुलजार, शमीम कुरैशी, हाजी नसीम अहमद, मो.असलम, इरफान, इमरान इकराम, अब्दुल सत्तार का विशेष सपोर्ट हासिल रहा।

दुआ फ़ाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस सामुहिक विवाह में विशेष बात यह नजर आई कि हर धर्म और समाज के लोगों ने इसका लाभ लिया. बेहतर समाज के निर्माण में इस तरह का कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

गौरतलब है कि दुआ फाउंडेशन ने केवल एक साल मे लोगों की भलाई के काफी कार्य करके अपना एक नाम और मुकाम स्थापित किया है. इस संस्था के सामाजिक क्षेत्र में बहुत से कार्य हैं. ये एनजीओ गरीबों की मदद करती है. अस्पताल में भर्ती मरीजों की इलाज में मदद करती है. शिक्षा के क्षेत्र में भी गरीब और जरूरतमंद छात्रों की सहायता करती है. गरीब लड़की लड़के की शादी करवाने मे भी संस्था आगे रहती है. सैकड़ों लोगों का सामुहिक विवाह कराकर संस्था ने उन सभी लोगों, उनके परिवार वालों की दुआ ली है.

वहाँ मौजूद लोगों ने कहा कि ये एक उदाहरण देने वाला काम है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी. दुआ फ़ाउंडेशन और उनकी पूरी टीम को मुबारकबाद दी गई. दुआ के बर्थडे पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन इस बात को सिद्ध करता है कि पैसा होना अलग बात है दिल बड़ा होना अलग बात है.

यहां सैकड़ों लोगों की भव्य शादी हुई. जो अर्थिक रूप से कमजोर परिवार था उसने भी कभी सपना देखा होगा कि उसके बेटे बेटी की शादी का बड़ा फंक्शन हो. दुआ फ़ाउंडेशन ने उन सैकड़ों घरों में खुशी फैला दी. आजकल इतनी महंगाई के दौर में लोग बच्चों की शादी में कर्ज तक ले लेते हैं. सामुहिक विवाह का आयोजन करके लोगों की दुआएं लेने का काम किया दुआ फाउंडेशन ने. बच्चियों के परिवार वाले भी काफी खुश थे.

 

बिजनौर में हिंदू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल: दुआ फाउंडेशन द्वारा सैकड़ों युवक  युवतियों का सामुहिक विवाह


Random Photos

Jannat Jubair Sidharth Nigam Ashnoor And Reem Shaikh at KYRO CLUB & LOUNGE... Posted by author icon admin Nov 8th, 2019 | Comments Off on Jannat Jubair Sidharth Nigam Ashnoor And Reem Shaikh at KYRO CLUB & LOUNGE