निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अभिनीत कंटेंट प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जो केवल मसाला फिल्म नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देती है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म साल 2026 की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है। माही श्रीवास्तव, शशि रंजन, पूनम मौर्य, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म के ट्रेलर में मुख्य भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक कड़क पुलिस अधिकारी और एक घर की बहू के दोहरे किरदार में जान फूंकती नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत पारिवारिक नोक-झोंक और हंसी-मजाक से होती है, जहाँ घर की दादी और उनकी बहू के बीच के खट्टे-मीठे रिश्तों को दिखाया गया है। लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब माही श्रीवास्तव एक पुलिस अधिकारी के रूप में सामने आती हैं। और माही की शादी उसी घर में दादी के नाती से हो जाती है और एक नया ड्रामा शुरू होता है क्योंकि घर में माही श्रीवास्तव की सास का चलता है तो थाने में हवलदार सास पर 3 स्टार इंस्पेक्टर बहू का राज चलता है। कॉमेडी, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर में एक ओर जहाँ सास-बहू की खट्टी-मीठी तकरार है, वहीं दूसरी ओर एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को भी छुआ गया है। एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर माही श्रीवास्तव कानून और अपराधियों से भिड़ती नजर आती हैं। इस फिल्म के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी को और भी प्रभावी बनाते हैं। इस फिल्म के सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है जोकि दर्शकों को बहुत प्रभावित कर रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक अजय सिंह ने संभाली है। जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। इस फिल्म की स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा ने लिखा है। मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, शशि रंजन, पूनम मौर्या, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, संदीप यादव, श्वेता वर्मा, भानु पांडे, विजया सिंह, अजय रघुवंशी, परी सिंघानिया, निकिता, दुर्गा, राहुल राजपूत, लालधारी, सचिन श्रीवास्तव हैं। संगीतकार म्यूजिक साजन मिश्रा, गीतकार धरम हिंदुस्तानी, सिंगर प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, सुगम सिंह हैं। सिनेमैटोग्राफर जगमिंदर सिंह हुंडल, एडिटर दिनेश प्रजापति, एक्शन मास्टर अशोक लाल यादव, कोरियोग्राफर मनोज गुप्ता जॉय, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर हैं। प्रोडक्शन शेखर-सुभाष, पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो ने किया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, उदय भगत, रामचन्द्र यादव हैं। कॉस्ट्यूम नानू फैशन डिजाइनर का है।  फिल्म का म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज


Comments are closed.

comments-bottom

Random Photos

DUAL CELEBRATION – Piping Hot Resto Bar And Private Lounge Hosted A Pre Diwali Bash Plus Meet Bros And Raajeev... Posted by author icon admin Oct 31st, 2019 | Comments Off on DUAL CELEBRATION – Piping Hot Resto Bar And Private Lounge Hosted A Pre Diwali Bash Plus Meet Bros And Raajeev Sharma Launched A New Music Label Dhunkii And Its First Song – Tere Chale Aane Ke Baad