मुंबई के अंधेरी में वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क मेगा आई कैंप संपन्न

मुंबई, 31 मई 2026: वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 31 मई 2026 को माहेश्वरी हॉल, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में 11वां निःशुल्क मेगा नेत्र परीक्षण, निःशुल्क चश्मे और निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

पिछले 11 वर्षों से यह शिविर लगातार आयोजित किया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी निःशुल्क की जा चुकी है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार-तकनीशियनों से लेकर आम नागरिकों तक, अनेक लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस वर्ष भी लगभग 500 लोगों ने अपनी आँखों की जांच करवाई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री. संग्राम शिर्के की अध्यक्षता में, प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री. पवन खेतान, विप्फा महासचिव श्री. दिनेश आशिवाल, कार्यक्रम प्रमुख श्री. धर्मेंद्र मेहरा, तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम के अध्यक्ष श्री. दिलीप सांगानेरिया, महासचिव श्री. आनंद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्री. प्रकाश झुनझुनवाला के प्रयासों से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस पुण्य कार्य में फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष श्री. बी. एन. तिवारी, इम्पा अध्यक्ष श्री. अभय सिन्हा, इम्पा उपाध्यक्ष सौ. सुषमा शिरोमणि, फिल्म मेकर्स कम्बाइन के महासचिव श्री. निशांत उज्ज्वल, फिल्म डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री. अशोक पंडित, आर्ट डायरेक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री. रंगाराव चौघुले, तथा प्रसिद्ध कलाकार श्री. मुकेश ऋषि, श्री. हेमंत बिर्जे, अभिनेत्री सौ. साहिला चड्डा और सुश्री तानी देओल की उपस्थिति रही।

वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की सौ. अंजना शर्मा, कु. चांदनी गुप्ता, डॉ. प्रल्हाद खंडारे, सौ. प्रिया राठोड, डॉ. युवामित्र द्विवेदी, श्री. अरविंद कुमार वाघेला, सौ. चंदा पटेल सहित समस्त कर्मचारी वर्ग ने शिविर के आयोजन में विशेष परिश्रम किया।

मुंबई के अंधेरी में वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क मेगा आई कैंप संपन्न


Random Photos

DOUBLE WHAMMY Launch of Chalte Chalte Music Poster & Release Of Sajna Ve Sajna Remix Music Video... Posted by author icon admin Oct 25th, 2019 | Comments Off on DOUBLE WHAMMY Launch of Chalte Chalte Music Poster & Release Of Sajna Ve Sajna Remix Music Video