भोजपुरिया परदे पर नई सनसनी कंचन सिंह का आगाज 

भोजपुरिया परदे पर इन दिनों एक नई सनसनी का धमाकेदार तरीके से आगाज होने जा रहा है । कंचन सिंह नाम की इस बिहारी बाला की पहली फिल्म प्रतिघात जल्द ही भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है । मूलतः बिहार के सिवान के एक छोटे से गाँव मोरा की रहने वाली कंचन सिंह दिल्ली में पली बढ़ी है । कंचन का अभिनय के क्षेत्र में आगमन  की कहानी भी दिलचस्प है । उन्होंने बतौर मेक अप आर्टिस्ट इस क्षेत्र में काम शुरू किया था , पर उनकी खूबसूरती और भाव भंगिमा में अभिनेत्री वाली झलक देख कर एक निर्देशक ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में आने का अवसर प्रदान किया ।

कंचन अपने एक को आर्टिस्ट मनोज पंडित को इसका श्रेय दिये हुए बताती है कि ग्लैमर वर्ल्ड में आने के लिए मानसिक रूप से तैयार होने में उनका ही योगदान है । कंचन की पहली भोजपुरी फिल्म प्रतिघात की शूटिंग हाल ही में झारखंड के विभिन्न लोकेशन पर शूट की गई है जिसके निर्माता हैं दया शंकर गुप्ता । कंचन ने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार एक संघर्षशील महिला की है जो पारिवारिक मूल्यों का निर्वाह करते हुए अपने आदर्शों के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है ।


Random Photos

It’s always exciting to work with Arjun Kanungo – Saurabh Prajapati... Posted by author icon admin Nov 8th, 2019 | Comments Off on It’s always exciting to work with Arjun Kanungo – Saurabh Prajapati