चिंटू संग मोहब्बत बिखेरेगी अनारा 

भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता इस होली पर मोहब्बत बिखेरने आ रही है वो भी यूथ सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू के साथ  । जी हां , दो दर्जन से भी अधिक फिल्मो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी अनारा पहली बार चिंटू के साथ दिखेंगी । निर्मात्री माया यादव व निर्देशक प्रेमांशु सिंह की इस फिल्म में यु तो चिंटू के अपोजिट एक खूबसूरत अदाकारा काजल यादव भोजपुरिया परदे पर दस्तक दे रही है पर अनारा इस जोड़ी में तीसरा कोण बनकर दर्शको में अपने अभिनय की छाप छोड़ने को आतुर है । इस होली पर बिहार झारखण्ड में रिलीज़ हो रही मोहब्बत के बारे में अनारा ने बताया कि अपने कैरियर में पहली बार उनकी भूमिका ग्रे शेड लिए हुए है । मोहब्बत की तारीफ़ करते हुए अनारा ने बताया कि निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने दर्शको की हर पसंद को कहानी के अनुसार इसमें पिरोया है । फिल्म का संगीत काफी कर्णप्रिय है । उल्लेखनीय है कि मोहब्बत इस साल की अनारा की पहली फिल्म है । फिलहाल अनारा बहुचर्चित फिल्म दिल है हिंदुस्तानी की तैयारी में व्यस्त है जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी ।. उल्लेखनीय है कि मोहब्बत का निर्माण   कृष्णा  दीप एंटरटेनमेंट व् लक्ष्मी  मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले  माया यादव व् हरिश्चन्द्र बी कनोजिया ने किया है जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है है  प्रेमांशु सिंह ने ।

फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू , काजल यादव , अनारा गुप्ता के साथ अवधेश मिश्रा , माया यादव , अनूप अरोरा , अयाज़ खान , बृजेश त्रिपाठी कृष्णा कुमार आदि मुख्य भूमिका में हैं ।


Random Photos

SOCH EK FULL STOP.. Actor Krishna Kaurav And Others Produced by Tofail Khan... Posted by author icon admin Feb 28th, 2020 | Comments Off on SOCH EK FULL STOP.. Actor Krishna Kaurav And Others Produced by Tofail Khan