पावर स्टार पवन सिंह की ’सत्या’  का ट्रेलर दमदार संवाद और खतरनाक एक्शन से भरपूर

पावर स्टार पवन सिंह के हैरतअंगेज एक्शन से सजी भोजपुरी सिनेजगत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म ‘सत्या’ का चार मिनट तिरेपन सेकेण्ड का दमदार संवाद और खतरनाक स्टंट व एक्शन से भरपूर ट्रेलर वेब म्यूजिक द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। संपूर्ण रूप से एक्शन से भरे इस ट्रेलर में पावर स्टार पवन सिंह बेहद खतरनाक रूप में दिखाई दे रहे हैं। सत्या के इस आॅफिसियल ट्रेलर को देख कर सभी लोग खूब सराहना कर रहे हैं। पवन सिंह का दमदार संवाद ‘कंफ्यूज मत करऽ सन, ना तऽ कंफ्यूजन में ढेर मारिले’ बेहद प्रभावशाली लग रहा है। होली पर धूमधाम से रिलीज होने जा रही यह बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म अब तक आई हुई भोजपुरी फिल्मों में से सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है। पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें दाँतों तले उँगली दबाने को मजबूर कर देगी। कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करेगी ही साथ ही एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करेगी। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आइकॉन क्वीन अक्षरा सिंह हैं।

पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं।


Random Photos

Peter Patel honored with Independent Bakery Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019... Posted by author icon admin Dec 1st, 2019 | Comments Off on Peter Patel honored with Independent Bakery Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019