मुंबई व गुजरात के दर्शकों ने भी सराहा अंजनी सिंह ’उधारी बाबू’ का अभिनय 

बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में सुपरहिट रही एसएस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत एवं शिव शिवम इंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म ‘बलिया के दबंगई’ मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग हासिल करने में सफलता पा चुकी है। इस फिल्म का प्रदर्शन बड़े पैमाने पर किया गया है। फिल्म देख कर निकले दर्शकों ने फिल्म के नवोदित अभिनेता अंजनी सिंह ’उधारी बाबू’  के अभिनय की काफी प्रशंसा किया है। दर्शकों ने कहा कि ये भोजपुरी सिनेमा के भविष्य के सुपरस्टार हैं। इनका डांस गजब का है जो शायद ही किसी भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता के नृत्य में देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आज उधारी के स्पोर्ट में पूरी इंडस्ट्री है। ऐसे में फिल्म मेकर अमित सोनी ने कहा कि उधारी बाबू के डांस का दीवाना पूरा हमारा भोजपुरी इंडस्ट्री है और ये कई बड़े स्टार को डांस भी दिखा चुके है और आज भी सिखाते है और ये हमारे कल के सुपरस्टार हैं।

वहीं मोहन राठौर ने एक स्टेज शो के दौरान उधारी बाबू के लिये कहा कि ये हमारे इंडस्टी के अल्लू अर्जुन है ये क्यूंकि इनका डांस एक्टिंग फाइट सब अच्छा है डांस का कोई जोड़ा नहीं है। आपको बता दें कि बिहार और झारखंड में सफल प्रदर्शन के बाद उधारी बाबू अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘बलिया के दबंगई’ का विराट प्रदर्शन 03 मार्च से मुम्बई और गुजरात के सिनेमाघरों में किया गया है।


Random Photos

Gandhibhavan Trust Honours Sohan Roy with Sathyan National Film Award... Posted by author icon admin Dec 24th, 2019 | Comments Off on Gandhibhavan Trust Honours Sohan Roy with Sathyan National Film Award
Dr Shyam Kolvekar Exclusive Interview About Story Of Boy Who Never Took Is Shirt Off... Posted by author icon admin Sep 15th, 2019 | Comments Off on Dr Shyam Kolvekar Exclusive Interview About Story Of Boy Who Never Took Is Shirt Off