भोजपुरिया सुलतान राजू सिंह माही 

साल 2016 की सबसे बड़ी हिट भोजपुरी फिल्म ग़दर में अपने दमदार भूमिका निभा चुके भोजपुरिया सुलतान  राजू सिंह माही ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था । अब ग़दर का सिक्युल ग़दर 2 की घोषणा हो चुकी है और इसमें भी दमदार भूमिका में हैं  राजू सिंह माही । माही इस फिल्म में सुलतान नाम के किरदार में हैं । निर्देशक रमाकांत प्रसाद और निर्माता संजय सिंह राजपूत ने बताया कि सुलतान आम भोजपुरी फिल्म के किरदार से काफी अलग होगा इसिलिये राजू सिंह माही को विशेष रूप से ट्रेंड किया जा रहा है और उनका ट्रेनर भी कोई आम फाइट मास्टर नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों को ट्रेंड करने वाले रणधीर काश्यप हैं ।

रणधीर ने रेम्बो राजकुमार के लिए शाहिद कपूर को ख़ास ट्रेनिंग दी थी । ग़दर 2 के सुलतान राजू सिंह माही ने बताया कि ग़दर 2 की योजना के साथ ही निर्माता निर्देशक ने उन्हें उनका किरदार बता दिया था और उस किरदार की ट्रेनिंग उन्होंने अपनी पिछली फिल्म तू ही तो मेरी जान है राधा 2 के समय ही शुरू कर दी थी । बहरहाल , राजू सिंह माही की ट्रेनिंग परदे पर क्या धमाल करती है यह तो फिल्म के रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा फिलहाल उनके इस कठोर ट्रेनिंग की गूंज सोशल मीडिया पर काफी हो रही है ।


Random Photos

BIRTHDAY CELEBRATION OF KAPIL KAUSTUBH SHARMA... Posted by author icon admin Nov 10th, 2019 | Comments Off on BIRTHDAY CELEBRATION OF KAPIL KAUSTUBH SHARMA
Nikita Nayak’s Collection Dazzles Across Borders... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on Nikita Nayak’s Collection Dazzles Across Borders