खिलाड़ी भैया में श्रेया का अनोखा अंदाज़ 

भोजपुरी फिल्मों की नई सनसनी श्रेया मिश्रा का अनोखा अंदाज़ जल्द ही देखने को मिलेगा उनकी अगली फिल्म खिलाड़ी भैया में । खिलाड़ी भैया में श्रेया के अपोजिट हैं नवोदित अभिनेता रियाज़ आजमी । निर्माता निर्देशक कन्हैया कुशवाहा की इस फिल्म में आनंद मोहन , आयटम क्वीन सीमा सिंह और पूजा शर्मा अन्य भूमिका में हैं । श्रेया ने बताया कि खिलाड़ी भैया में वो एक बिंदास और नखड़े वाली लड़की की भूमिका में है ।

उल्लेखनीय है कि श्रेया की अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है पर भोजपुरिया जगत में वह चर्चा का विषय बनी हुई है ।उनकी पहली फिल्म अर्जुन प्रदर्शन के लिए तैयार है  जबकि दूसरी फिल्म नसीब की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है । खिलाड़ी भैया की शूटिंग इसी महीने के आखिर में बिहार में शुरू होगी ।


Random Photos

Mohammad Javed’s Film Journey On The Big Screen Begins With New Film ALLAHABAD... Posted by author icon admin Mar 5th, 2020 | Comments Off on Mohammad Javed’s Film Journey On The Big Screen Begins With New Film ALLAHABAD