शुभी शर्मा का शाही जन्मदिन 40 हजार लोगो ने गाया हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी 

भोजपुरी फिल्मो की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा ने शाही अंदाज में 40 हजार लोगो के बीच अपना जन्मदिन मनाया और सभी ने एक स्वर में गाना गाया हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी और ये सब हुआ मुम्बई से 3 हजार किलोमीटर दूर नागालैंड के दीमापुर में । ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा वहां सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज शो के लिए गई हुई थी । खेसारी लाल यादव को इसकी जानकारी थी की शो के दौरान ही शुभी के जन्मदिन की शुरुआत हो रही है और उन्होंने शुभी की सरप्राइज़ बर्थडे देने का ठान लिया । ठीक 12 बजे जब शो अपने पूरे शबाब पर था तब खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के जन्मदिन समारोह मनाने की घोषणा की ।

वहां मौजूद लगभग 40 हजार लोगो के बीच अचानक ख़ुशी की लहर दौड़ गई । जैसे ही केक काटा गया सभी लोगो ने हैप्पी बर्थडे टू यु शुभी वाला गाना गाना शुरू कर दिया । अपने इस सरप्राइज़ जन्मदिन समारोह से अभिभूत शुभी ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हजारो लोग इस साल मेरे जन्मदिन का गवाह बनेंगे ।    उन्होंने खेसारी लाल यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कारण ही उनका इस साल का जन्मदिन समारोह कभी ना भूलने वाला पल बन गया ।


Random Photos

3RD INTERNATIONAL CONVENTION ORGANISED BY VISHWA SINDHI SEVA SANGAM... Posted by author icon admin Feb 12th, 2020 | Comments Off on 3RD INTERNATIONAL CONVENTION ORGANISED BY VISHWA SINDHI SEVA SANGAM