जब आम्रपाली को मिला दादी का आशीर्वाद 

उत्तर प्रदेश में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त भोजपुरी की सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों काफी खुश है क्योंकि इन दिनों उन्हें अपनी दादी माँ का साथ शूटिंग के दौरान मिल रहा है । उत्तर प्रदेश के भेलवाई में निर्माता शिवनारायण सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की फिल्म बलमा सिपहिया की शूटिंग चल रही है । शूटिंग स्थल से कुछ ही घंटों की दुरी पर आम्रपाली दुबे की दादी माँ का मायका है ।

मूलतः गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली के लिए यह शूटिंग तब ख़ास हो गया जब उनकी दादी माँ शूटिंग के दौरान उनके साथ ही रहने को राजी हो गई । आम्रपाली दुबे ने बताया कि बचपन से ही दादी माँ का साथ उन्हें बहुत पसंद था । शूटिंग में व्यस्तता के कारण एक दूरियां सी बन गई थी और फोन ही मिलन का माध्यम बन गया लेकिन बलमा सिपहिया ने इस दूरियां को मिटा दिया है । उन्होंने बताया कि दादी माँ कुछ दिन अपने भाई के घर रहेगी जबकि पूरी शूटिंग के दौरान उनके ही साथ रहेगी । —-Uday Bhagat PRO


Random Photos

Haresh Vyas’s dream project Rizwan took it’s first step towards release – Trailer & Music Launch concluded successfully amongst stars... Posted by author icon admin Dec 9th, 2019 | Comments Off on Haresh Vyas’s dream project Rizwan took it’s first step towards release – Trailer & Music Launch concluded successfully amongst stars – glitz and glamour
REPUBLIC DAY AWARDS ! ... Posted by author icon admin Feb 7th, 2017 | no responses