सोशल मीडिया में छाई सौतिनिया – दो करोड़ से भी अधिक मिले दर्शक 

भोजपुरिया फ़िल्म जगत की टॉप की दो अदाकारा इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई है और इसकी वजह है इन दोनों पर फिल्माया गया एक गाना जो भोजपुरी में किसी भी अभिनेत्री पर फिल्माए गए गाने से कई गुना अधिक लोगो द्वारा देखा गया है । जी हां सुपर स्टार अदाकारा आम्रपाली दुबे और हॉट केक अंजना सिंह पर उनकी फिल्म मोकामा 0 किलोमीटर के लिए एक गाना फिल्माया गया था । गाने के बोल है – पियवु दुबर भईल हो सौतिनिया के चक्कर मे । इस गाने में आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह खलनायक मनोज टाइगर , मनीष चतुर्वेदी और असगर खान के सामने नृत्य पेश कर रही है ।

6 माह पहले म्यूजिक कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स द्वारा इस गाने के वीडियो को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया और अपलोड होते ही यह गाना फास्टेड व्यू वाले वीडियो में शामिल हो गया । उल्लेखनीय है कि मोकामा 0 किलोमीटर का निर्माण सी पी आई मूवीज के बैनर तले सुजीत तिवारी ने किया था जिसके लेखक निर्देशक थे संतोष मिश्रा । गाने के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा और गीतकार श्याम देहाती । आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह ने गाने की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि फिल्मांकन के समय ही उन्हें आभास हो गया था कि गाना हिट होने वाला है पर इतना हिट होगा इसका अंदाज़ा नही था । बहरहाल  , भोजपुरी जगत की इस सौतिनिया कि गूंज चारो ओर सुनाई दे रही है ।


Random Photos

Star Studded Launch For Chaklimerch At New Party Hub Reflextion Bar And Kitchen... Posted by author icon admin Oct 12th, 2019 | Comments Off on Star Studded Launch For Chaklimerch At New Party Hub Reflextion Bar And Kitchen
Shreedevi Chowdary To Turn Actor With Amit Khanna’s Friends In Law... Posted by author icon admin Nov 4th, 2019 | Comments Off on Shreedevi Chowdary To Turn Actor With Amit Khanna’s Friends In Law