रंगीला ने बढ़ाई दर्शको की उत्सुकता 

भोजपुरी फिल्मो के युवा सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की बहुचर्चित फ़िल्म रंगीला को लेकर दर्शको के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है । यू ट्यूब पर जहां इसके ट्रेलर की व्यू दस लाख को पार कर गई है वही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के ट्रेलर की चर्चा जोरों पर है । दर्शक ट्रेलर को लेकर तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं । उल्लेखनीय है कि रंगीला में ग्राफिक की बहुलता है और निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने ग्राफिक वर्क्स में दिल खोल कर ख़र्च किया है ।

फ़िल्म के ट्रेलर में  रंगीला चिंटू यमराज की भूमिका में भी दिखे हैं और फ़िल्म के उस पार्ट की अपनी अलग भव्यता है । रंगीला में प्रदीप पांडे चिंटू की रोमांटिक जोड़ी तनुश्री और मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे के साथ है । आदि शक्ति एंटरटेनमेंट व सोहम फिल्म्स की रवि सिन्हा निर्देशित रंगीला के  निर्माता  दुर्गा प्रसाद मजूमदार और राजेश वर्मा  है । रंगीला में प्रदीप पांडे चिंटू के साथ तनुश्री और पूनम दुबे के अलावा  प्रिया शर्मा , संजय पांडे , मनोज सिंह टाइगर , मनीष चतुर्वेदी , फूल सिंह  , मटरू , रोहित मुथलू आदि मुख्य भूमिका में हैं । जबकि भोजपुरी फिल्मो की रानी कही जाने वाली रानी चटर्जी और हॉट केक अंजना सिंह की विशेष भूमिका इस फ़िल्म में है ।  रंगीला के संगीतकार हैं राजकुमार आर पांडे और गीतकार हैं श्याम देहाती । फिल्म के लेखक हैं लालजी यादव और प्रचारक हैं उदय भगत ।  फ़िल्म जल्द ही प्रदर्शित होगी ।—–Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

NRI Diary Starring Aman Verma Selected in 12 National and International Film Festival... Posted by author icon admin Mar 7th, 2020 | Comments Off on NRI Diary Starring Aman Verma Selected in 12 National and International Film Festival
19th Edition of the Swami Haridas-Tansen Sangeet Nritya Mahotsava Concluded... Posted by author icon admin Jan 14th, 2020 | Comments Off on 19th Edition of the Swami Haridas-Tansen Sangeet Nritya Mahotsava Concluded