निरहुआ आम्रपाली ने की शहंशाह देखने की अपील 

जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और सुपर स्टार अदाकारा आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपने दर्शको से अपील की है कि  वे आगामी 5 मई को रिलीज हो रही मेगा स्टार रवि किशन और हॉट केक अंजना सिंह की फ़िल्म शहंशाह जरूर देखें । अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि शहंशाह रवि किशन पर शूट करता है और रवि किशन और अंजना सिंह की अभी तक आई सभी फिल्मो को दर्शको ने पसंद किया है । उन्होंने आगे कहा कि अच्छी फिल्मो के चलने से फ़िल्म जगत और कलाकारों का हौसला अफजाई हॉता है ।

उल्लेखनीय है की निर्देशक आनंद गहतराज व निर्माता विवेक रस्तोगी – रोहित के सिंह  की फ़िल्म शहंशाह का निर्माण प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व डिवाइन मूवीज के द्वारा किया जा रहा है ।  फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन , भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली  अंजना सिंह , रवि शेखर सिन्हा , प्रियंका पंडित , ब्रजेश त्रिपाठी,  अवधेश मिश्रा , राजन मोदी , आनंद मोहन , नीरज यादव , राहुल श्रीवास्तव ,  साहिल शेख, राम मिश्रा , डॉ अर्चना सिंह , डॉ यादवेन्द्र यादव , सीमा सिंह और कुणाल सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के प्रचारक हैं उदय भगत  ——-Uday Bhagar (PRO)


Random Photos

Hindi film Khunnas will be screened in theatres near you From 7 February 2020... Posted by author icon admin Jan 30th, 2020 | Comments Off on Hindi film Khunnas will be screened in theatres near you From 7 February 2020