’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ से दुबारा इतिहास रचने को तैयार हैं ’निरहुआ’ 

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में १२ मई से धमाल मचाने वाली है, जिससे एक बार फिर से वे इतिहास रचने वाले हैं। जी हाँ, दिनेशलाल यादव निरहुआ ने २०१४  में प्रदर्शित सिल्वर जुबली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से एक नया इतिहास बनाया था। जिससे भोजपुरी सिनेमा की दिशा और दशा में काफी बदलाव आया था। अब उसी फिल्म का  सीक्वल ’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ को देखने के लिए दर्शकों में बहुत ही ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी २ के निर्माता राहुल खान है। निरहुआ और राहुल खान की यह हैट्रिक फिल्म है,  इसके पहले इस जोड़ी ने सुपरडुपर हिट फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ और  ’निरहुआ रिक्शवाला २’  दिया है। फिल्म  ’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’  निर्देशन सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’राजा बाबू’ का निर्देशन कर चुके मंजुल ठाकुर ने किया है। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह,  श्याम देहाती,  संतोष पुरी ने गीतों को लिखा है जबकि संगीतकार छोटे बाबा व मधुकर आनंद ने गीतों को संगीत से सजाया है।

फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं। छायांकन सरफराज राशिद खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ अंदलीब पठान, संकलन संतोष हरावड़े का है। इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और लकी गर्ल आम्रपाली की रोमांटिक जोड़ी हमेशा की तरह खूब लुभावन है। इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है, जिससे फिल्म देखने की उत्सुकता काफी बढ़ गयी है। मुख्य कलाकारों में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, लेजली त्रिपाठी, समर्थ चतुर्वेदी, संजय महानंद, आशीष शिंदे, संजय वर्मा, असगर, इमरान हैं। देसी लुक में सीमा सिंह अलग धमाल मचाने वाली हैं। ——– Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

First Look Poster Out Super Girl Monika Chaudhary And Shaila Tike... Posted by author icon admin Oct 7th, 2019 | Comments Off on First Look Poster Out Super Girl Monika Chaudhary And Shaila Tike