अब चलेगा रवि किशन का डंडा 

भोजपुरिया मेगा स्टार रवि किशन तेलगु फ़िल्म जगत में भी खासे लोकप्रिय है । बतौर नेगेटिव हीरो उनकी सभी रिलीज़ फिल्मो ने जबरदस्त सफलता हासिल की है । अब पहली बार रवि किशन नेगेटिव हीरो की अपनी इमेज से बाहर निकल रहे हैं । वे इन दिनों अमेरिका में हैं और एक बड़ी तेलगु फ़िल्म लाई की शूटिंग में व्यस्त हैं । फ़िल्म की एक महिने की शूटिंग अमेरिका में ही होगी । लाई में रवि किशन एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है और फ़िल्म में मुख्य भूमिका  अदा कर रहे हैं ।

पहली बार किसी तेलगु  फिल्म में रवि किशन पोजेटिव किरदार में हैं । रवि किशन ने फ़िल्म की कहानी का खुलासा नही करते हुए बताया कि लाई की कहानी एक पुलिस अधिकारी की कहानी है और पूरी फ़िल्म उनके ही इर्द गिर्द घूमती है । उल्लेखनीय है रेस गुर्रम से तेलगु फ़िल्म जगत में कदम रखने वाले रवि किशन अपनी उसी फ़िल्म के किरदार शिवा रेड्डी नाम से काफी लोकप्रिय है ।  —-Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Business Conclave 2019 by WEE-Women Entrepreneurs Enclave & Launch of E4BM-Enclave for Business Men... Posted by author icon admin Sep 4th, 2019 | Comments Off on Business Conclave 2019 by WEE-Women Entrepreneurs Enclave & Launch of E4BM-Enclave for Business Men
Sterlite Power wins IPMA Global Project Excellence Award for NRSS-29 power transmission project in Jammu & Kashmir... Posted by author icon admin Oct 17th, 2019 | Comments Off on Sterlite Power wins IPMA Global Project Excellence Award for NRSS-29 power transmission project in Jammu & Kashmir