भोजपुरी फ़िल्म जगत ने दी रीमा लागू को श्रधांजलि 

हिंदी फिल्मों की जानी मानी अदाकारा और सलमान खान की कई फिल्मो में उनकी माँ की भूमिका निभा चुकी रीमा लागू ने हालांकि किसी भी भोजपुरी फिल्मो में काम नही किया लेकिन उनके असामयिक निधन पर भोजपुरी फ़िल्म जगत ने शोक जताया है । गुरुवार की सुबह उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रधांजलि अर्पित करने वालो का तांता लग गया । सबने उनके अभिनय को याद करते हुए इसे फ़िल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया । मुम्बई में चल रही ग़दर 2 की शूटिंग शुरू होने से पहले वर्सेटाइल एक्टर व भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही ने निर्देशक रमाकांत प्रसाद , निर्माता संजय सिंह राजपूत और सहयोगी कलाकारों व तकनिशियनो के साथ दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

इसी तरह अमेरिका में शूटिंग कर रहे  रवि किशन , रांची में प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग कर रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सपना गिल, निर्देशक संतोष मिश्रा ने भी उनके निधन पर शोक जताया है । अभिनेत्री रानी चटर्जी , अंजना सिंह , पूनम दुबे , शुभी शर्मा , नेहा श्री,  निर्माता विकास कुमार , प्रवेश लाल यादव , राहुल खान ,  निर्देशक प्रमोद शास्त्री , विमल कुमार, रितेश ठाकुर आदि ने भी रीमा लागू के निधन को दुखद बताया है ।  —–Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

Music and Trailor Launch of Film Kehta Hai Yeh Dil... Posted by author icon admin Feb 24th, 2020 | Comments Off on Music and Trailor Launch of Film Kehta Hai Yeh Dil