Ravi Kishen Congratulates Dr. Madhu Chopra

रवि किशन ने दी डॉ मधु चोपड़ा को बधाई

भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन ने फ़िल्म निर्मात्री व सुपर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की माँ को उनके जन्मदिन और नई फिल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग खत्म होने पर बधाई दी है । मंगलवार को एक दिन के मुम्बई प्रवास पर आए रवि किशन ने डॉ मधु चोपड़ा के जुहू स्थित कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म काशी अमरनाथ के निर्देशक संतोष मिश्रा , एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल और प्रचारक उदय भगत भी मौजूद थे ।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स आज सभी क्षेत्रीय भाषा मे फिल्मो का निर्माण कर रही है और उन्होंने क्षेत्रीय फिल्मो की शुरुआत भोजपुरी से ही कि थी । पहली फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी की सफलता के बाद उनकी दूसरी फिल्म काशी अमरनाथ की भी शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है । फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ काशी के तो रवि किशन अमरनाथ की भूमिका में हैं । फ़िल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी । —-Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

I will file defamation case against Maushami Chatterjee : Dicky Sinha... Posted by author icon admin Dec 28th, 2019 | Comments Off on I will file defamation case against Maushami Chatterjee : Dicky Sinha