Urvashi The Ardent Fan Of Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की एक फैन ऐसी भी

दक्षिण भारत मे फिल्मी कलाकारों के प्रति दीवानगी या पागलपन देखना आम बात है लेकिन उत्तर भारत मे भी ऐसे लोगो की भरमार है जो किसी कलाकार को पागलपन की हद तक प्यार करते हैं । सलमान खान , शाहरुख खान की दीवानी लड़कियां तो प्रियंका चोपड़ा , दीपिका पादुकोण के दीवाने लड़के तो हर शहर कस्बे में मिल जाएंगे लेकिन प्रियंका चोपड़ा की दीवानी एक लड़की का एक दीवानापन कुछ अलग तरह का है । लखनऊ की उर्वशी त्यागी का प्रियंका चोपड़ा के प्रति दीवानापन की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है । तीन साल पहले तक फिल्मो के प्रति कोई खास रुचि नही रखने वाली उर्वशी को प्रियंका की एक इंटरव्यू ने उनका दीवाना बना दिया ।

उस समय  एम बी ए कर रही उर्वशी ने पढ़ाई पूरी कर जॉब करना शुरु किया लेकिन जॉब उन्हें रास नही आया और प्रियंका चोपड़ा की एक झलक पाने के लिए मुम्बई की ओर रुख किया । उर्वशी बताती है कि जब वह मुम्बई में शिफ्ट हुई तब प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में टीवी शो में व्यस्त हो गई इसिलिये उनसे मिलने का सपना अधूरा रह गया ।  उर्वशी की दीवानगी का आलम यह है कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी सारी चीज़ों का संग्रह शुरू कर दिया । डेढ़ सौ से भी ज्यादा कपड़ो का संग्रह उसके पास है । किसी भी फ़ोटो में प्रियंका का कोई ड्रेस देख कर वह उस ड्रेस को ढूंढना शुरू कर देती है । हाल ही में एक लंबे ड्रेस में दिखी और चर्चा में रही प्रियंका चोपड़ा के उस ड्रेस की तरह के ड्रेस का ऑर्डर उन्होंने एक बुटीक में दे रखा है ।  इतना ही नही उर्वशी के मोबाइल में प्रियंका चोपड़ा के दुर्लभ फोटो का संग्रह भी है । कौन सी फ़ोटो कहां की है उन्हें अच्छी तरह पता है । निजी जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करने वाली प्रियंका पिछले 3 साल से 17 जुलाई की रात 12 बजे अपने दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन भी सेलिब्रेट करती है । उन्होंने बताया कि उनकी तमन्ना बस एक बार प्रियंका चोपड़ा से मिलने और उसके पैर छूने की है ।   ——–Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Rajesh Mittal’s historical Drama Shaheed Chandrashekhar Azaad To Storm The Screens All Over On 24th January 2020... Posted by author icon admin Jan 14th, 2020 | Comments Off on Rajesh Mittal’s historical Drama Shaheed Chandrashekhar Azaad To Storm The Screens All Over On 24th January 2020
Mrs India Universe 2019 Press Conference By Tushhar Dhaliwal And Archana Tomer... Posted by author icon admin Nov 23rd, 2019 | Comments Off on Mrs India Universe 2019 Press Conference By Tushhar Dhaliwal And Archana Tomer