Mukesh Khannas 7 Sath Hai  Fabulous Launching

मुकेश खन्ना की  7 साथ है कि भव्य लॉंचिंग

एडलेब क्रिएशन मुम्बई द्वारा प्रस्तुत व मेटा एफ एक्स इंकॉर्पोरेशन व सेफरण क्राफ्ट द्वारा सह प्रस्तुत बच्चो पर आधारित फिल्म 7 साथ हैं कि भव्य लॉंचिंग मुम्बई में एक रंगारंग समारोह के बीच हुई । विभिन्न शहरों से ऑडिशन द्वारा चुने गए प्रतिभाशाली बाल कलाकारों ने इस मौके पर अपनी प्रस्तुति से मौजूद लोगों का मन मोह लिया ।  निर्माता अजीत नाहर व सह निर्माता राशिका जिंदल की इस फ़िल्म 7 साथ हैं के संगीतकार व निर्देशक हैं रितेश ठाकुर जबकि कार्यकारी निर्माता है रवि प्रभाकर । फ़िल्म में साथ प्रतिभाशाली बच्चो के साथ शक्तिमान मुकेश खन्ना , अवतार गिल और गोविंद खत्री आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

लॉंचिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश  खन्ना ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि बच्चो के लिए बनने वाली फिल्मो की तादात देश मे बहुत कम है इसीलिए मजबूरन बच्चे सास बहू की धारावाहिक और कार्टून देखकर अपना मनोरंजन करते हैं । 7 साथ हैं के कहानी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म निसंदेह बच्चो को स्वस्थ्य मनोरंजन के साथ संदेश भी देगी । निर्देशक रितेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने एक दर्जन से अधिक क्षेत्रीय फिल्मो का निर्देशन किया है लेकिन इस तरह की विषय वस्तु पर वे पहली बार काम कर रहे हैं ।  —–Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Pracheen Kala Kendra marked International Women’s Day with performances by Acclaimed Artists and Legends of Tomorrow... Posted by author icon admin Mar 10th, 2020 | Comments Off on Pracheen Kala Kendra marked International Women’s Day with performances by Acclaimed Artists and Legends of Tomorrow
Hindi Film Khunnas To Be Screened In Cinemas From 17th January 2020... Posted by author icon admin Jan 4th, 2020 | Comments Off on Hindi Film Khunnas To Be Screened In Cinemas From 17th January 2020