Bhojpuri Actress Sonalika Prasad Host Big Ganga Channel Show With Ripu Daman

भोजपुरी अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद बिग गंगा चैनल के शो को रीपू दमन के साथ करेंगी होस्ट

“रोज होई भोज 4” नामक शो में किचन में सोनालिका प्रसाद लगाएंगी व्यंजन के साथ मनोरंजन का तड़का

रोज होई भोज शो 7 सितंबर से शाम 4 बजे सिर्फ बिग गंगा चैनल पर प्रसारित होगा

भोजपुरी सिनेमा जगत की उभरती अदाकारा सोनालिका प्रसाद जल्द ही “बिग गंगा” चैनल पर एक शो को को – होस्ट करती नज़र आएँगी, जिसके लिए वह बहुत उत्साहित है क्योंकि उन्होंने अपनी एक्टिंग के कैरियर की शुरुआत भी बतौर होस्ट ही की थी। आपको बता दें कि इस शो का नाम होगा “रोज होई भोज 4”. इस शो के प्रोमो कि टैगलाइन है “रोज होई भोज के किचन में सोनालिका प्रसाद

लगई हें व्यंजन के चऊका में मनोरंजन के छऊंका।”

7 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस स्पेशल शो को आप सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे, सिर्फ #बिगगंगा पर देख सकेंगे।

इस शो के तीन एपिसोड के लिए सोनालिका प्रसाद सेलेब्रिटी गेस्ट हैं, जिसमे वह शो के मेन होस्ट रिपु दमन के साथ होस्ट भी कर रही हैं। इसमें वह गेम भी खेलेंगी और खाना भी पकाएंगी।

“रोज होई भोज-4″ में सोनालिका प्रसाद अपनी अदायगी से आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। अर्थात अब होटल के भोज, घर पर पकी रोज। तो तैयार हो जाएं इस शो के किचन में सोनालिका प्रसाद से मुलाकात करने के लिए।

सोनालिका प्रसाद ने “राजतिलक” और “लैला मजनू जैसी हिट भोजपुरी फिल्मो में अपने अभिनय का जादू जगाया है। उन्होंने पवन सिंह जैसे सुपर स्टार के साथ फिल्म शपथ की शूटिंग भी की है।

भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू और अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म ‘लैला मजनू’मेे सोनालिका को काफी पसंद किया गया।  अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी फिल्‍म ‘राजतिलक’ से हिरोईन के रूप में फिल्‍मों में इंट्री करने वाली सोनालिका प्रसाद का किरदार फिल्‍म ‘लैला मजनू’ में बेहद अहम है।

सोनालिका प्रसाद की कई फिल्मे कंपलीट हैं और रिलीज़ के लिए तैयार हैं। जिनमें राजू सिंह माही के अपोजिट तीन फिल्में “सड़क”, “धनिया” और “गुमराह” शामिल हैं। रितेश पांडेय के साथ फिल्म “रॉबिन हुड पांडेय”, रवि किशन के साथ फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां”, रवि किशन और राजू सिंह माही के साथ फिल्म “ओम जय जगदीश”, अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म “कलाकार”, दीपक दिलदार के साथ फिल्म “लव के चक्कर में”, अंशुमान सिंह राजपूत के साथ फिल्म “करुआ बाबा” भी उनकी अपकमिंग फिल्मे हैं।

सोनालिका फिल्मों के अलावा टीवी धारावाहिकों में काम करती रही हैं, साथ ही वह इवेंट्स शोज और अवॉर्ड शोज की एंकरिंग भी करती हैं। बिग गंगा चैनल पर दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज टाईगर के साथ वह “बिरहा के बाहुबली” शो में नजर आ चुकी हैं।भोजपुरी सिनेमा चैनल पर प्रसारित हुए कोलकाता अवॉर्ड शो 2019 की मेज़बानी सोनालिका दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कर चुकी हैं। बिग गंगा चैनल पर प्रसारित हुए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड IBFA सिंगापुर 2019 को सोनालिका विनय आनंद के साथ हॉस्ट कर चुकी हैं। ढिशुम चैनल पर प्रसारित हुए बी आई पी एल BIPL 2020 क्रिकेट मैच की लाईव एंकरिंग भी सोनालिका कर चुकी हैं। इन तमाम शोज में उनकी एंकरिंग की बड़ी चर्चा रही है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनका यह नया शो रोज होई भोज 4 भी सफल होगा।


Random Photos

Promotion Of Film Antervyathaa Continues Lavish Press Conference Held In Mumbai... Posted by author icon admin Dec 24th, 2019 | Comments Off on Promotion Of Film Antervyathaa Continues Lavish Press Conference Held In Mumbai