Navaratri Song Sung By Anoop Jalota And Sadhana Sargam Released On The Occasion Of Navratri

नवरात्री के अवसर पर रिलीज़ हुआ अनूप जलोटा और साधना सरगम  द्वारा गाया नवरात्री गीत ।

रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के बैनर तले बना माता जी का गरबा  हुआ रिलीज़।

नवरात्री अर्थात माता के नौ दिन बेहद पवित्र और सभी कष्ट दूर करने वाले माने जाते है। इस दौरान माता के गीत भजन भी खूब गाए बजाए जाते हैं। इसी नवरात्री को ध्यान में रखते हुए प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय ने माता का एक भजन रिलीज़ किया है। खास बात यह है कि इसे भजन सम्राट अनूप जलोटा और साधना सरगम ने आवाज़ दी है। इसे दिलीप सेन ने कंपोज किया है। यह माता का गरबा रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल नाम के प्रोडकशन हाउस द्वारा तैयार किया गया है।

इसका ऑफिशियल विडिओ रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के यूटयूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

इस माता के गीत के बारे मेे प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना ने कहा कि नवरात्र को देखते हुए इस स्पेशल गीत को तैयार किया गया है। दिलीप जी का शुक्रिया कि उन्होंने इसकी धुनों में जान डाल दी है।पहली बार किसी गीत मेे 9 देवियों का वर्णन किया गया है। नवरात्रि में उनका क्या प्रसाद और आशीर्वाद है, इसे बताया गया है इसलिए यह गीत बेहद खास बन गया है।

इस एलबम की पूरी प्लानिंग लॉक डॉउन के दौरान हुई, उसी दौरान रिकॉर्डिंग हुई और मुंबई मेे सभी सावधानियों के साथ तमाम नियमों का पालन करते हुए इसकी शूटिंग हुई। इसके विडिओ में एक 8 साल की बच्ची दृष्टि मिश्रा ने दुर्गा मां का रोल बखूबी किया है जबकि बाकी कलाकारों ने भी अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया है। मुझे यकीन है कि इस गीत को नवरात्री, दुर्गा पूजा के अवसर पर लोग खूब सुनेंगे और देखेंगे।”

संगीतकार दिलीप सेन ने यह कारनामा अंजाम दिया है कि उन्होंने पहली बार साधना सरगम और अनूप जलोटा को साथ मेे गवाया है। इन दोनों की मधुर आवाज़ ने इस माता के गीत को एक यादगार गीत बना दिया है।

कोरोना काल मेे यह गीत रिकॉर्ड करना और फिर शूट करना निर्मात्री समीक्षा सक्सेना के लिए एक चैलेंज था मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अब यह गीत दर्शकों से रूबरू है।

 

मुंबई के गोरेगांव मेे स्थित रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय द्वारा शुरू की गई एक फुल सर्विस प्रोडकशन कम्पनी है जहां हाई डेफिनेशन विडिओ प्रोडकशन होता है, साथ ही विडिओ मेकिंग का स्टार्ट टू फिनिश काम किया जाता है। इस रजिस्टर्ड प्रोडकशन कम्पनी के अन्तर्गत डॉक्यूमेंट्री फिल्म, वेब सिरीज़, विडिओ एलबम, ऑडिशन पोर्टफोलियो शूट किया जाता है।

समीक्षा सक्सेना की नज़रें अपने इस पहले प्रोजेक्ट पर है जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। एक एच आर मैनेजर से प्रोड्युसर बनी समीक्षा सक्सेना के लिए यह एक नया और अलग अनुभव रहा है और इस लिए वह श्रोताओं और ऑडिएंस की प्रतिक्रिया जान कर बहुत खुश हैं कि उनके इस प्रथम प्रोजेक्ट को भरपूर प्यार दिया जा रहा है।


Random Photos

Dr. Naavnidhi K Wadhawa shared stage with World Greatest life coach Tonny Robbins... Posted by author icon admin Oct 19th, 2019 | Comments Off on Dr. Naavnidhi K Wadhawa shared stage with World Greatest life coach Tonny Robbins