Superstar Khesari Lal Yadav signed by Technician Film Factory – Shooting Will start soon

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री ने किया साइन, जल्द होगी शूटिंग शुरू

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुबोध यादव “सेठ” और विख्यात डीओपी आर आर प्रिंस अब फ़िल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। जी हां,  पहली बार फ़िल्म के निर्माण के क्षेत्र में उतरे सुबोध यादव “सेठ” और आर आर प्रिंस एक साथ मिलकर “टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री” के बैनर तले एक भोजपुरी फ़िल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें सुपरस्टार “खेसारी लाल यादव” मुख्य भूमिका में एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे। इस भव्य सिनेमा का निर्देशन करेंगे पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा के रूप में मशहूर फ़िल्म डायरेक्टर पराग पाटिल। इस फ़िल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा जिसमें विशेष सहयोग मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव का होगा। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी और डीओपी आर आर प्रिंस होंगे, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है

विदित हो कि अभी फ़िल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है और बाकी कलाकारों के बारे में भी जल्द ही बताया जाएगा।

आपको बता दें कि सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और निर्देशक पराग पाटिल कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पराग पाटिल ने खेसारी लाल यादव को लेकर “संघर्ष” “लिट्टी चोखा” और “आशिकी” जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा है कि टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने जा रही पहली फिल्म “प्रोडक्शन नम्बर वन” खेसारी लाल यादव अभिनीत एक बेहतरीन मूवी होगी, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है।

लेखक राकेश त्रिपाठी के धारदार लेखनी में फ़िल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है ताकि भोजपुरी ऑडिएंस को एक साफ सुथरा मनोरजंन मिल सके। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव का किरदार और उनका गेटअप बिल्कुल अलग होगा, जोकि उनके फैन्स के लिए यह सिनेमा दरअसल एक सरप्राइज पैकेज होगा।


Random Photos

Hindi film Khunnas will be screened in theatres near you From 7 February 2020... Posted by author icon admin Jan 30th, 2020 | Comments Off on Hindi film Khunnas will be screened in theatres near you From 7 February 2020