राजवीर सिंह व नाज़नीन पटनी स्टारर पंजाबी सांग “इरादे” का फर्स्ट लुक आउट

इन दिनों पंजाबी गीत ट्रेंडिंग

में चल रहे हैं, इसी कड़ी में राजवीर सिंह और नाज़नीन पटनी का एक बेहतरीन पंजाबी गाना “इरादे” जल्द रिलीज होने वाला है जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। कुमार नीरज द्वारा डायरेक्ट किये गए म्यूज़िक वीडियो का फर्स्ट लुक काफी इम्प्रेसिव है जो सोशल मीडिया पर काफी लाइक शेयर किया जा रहा है।

कुमार नीरज फिल्म्स व हॉली काऊ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इरादे के प्रोड्यूसर्स हैं  राजम्मा दीक्षित, मुन्नी सिंह, बीना शाह और खुशबू सिंह हैं। गाने के सिंगर समर साब, संगीतकार रिद्धिमान चटर्जी और गीतकार सुरेंद्र माही हैं।

इस गाने में राजवीर सिंह और नाज़नींन पटनी सहित कुमार नीरज, उर्ज़न इछापोरिया, आशीष सिंह जैसे आर्टिस्ट्स है। इस गाने को खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। गाना किसी बॉलीवुड सांग की तरह है।

डीओपी राहुल विमला तिवारी, कॉन्सेप्ट व कोरियोग्राफर देव जोशी हैं। एडिटर श्रुति उपाध्याय, एसोसिएट डायरेक्टर सौरभ सिंह बेदी, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर रोहित वर्मा, शिवेन्दु शेखर, ईपी विष्णु बंसल, पीआरओ अखिलेश सिंह हैं।

राजवीर सिंह व नाज़नीन पटनी स्टारर पंजाबी सांग “इरादे” का फर्स्ट लुक आउट


Random Photos

Alpesh Shingadia honored with Next Gen Award in The Asian Trader Awards 2019... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on Alpesh Shingadia honored with Next Gen Award in The Asian Trader Awards 2019