वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय युवा तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स की उपस्थिति

भारत के युवा तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला ने गलील सागर तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस विश्व कीर्तिमान की सफलता का जश्न मुम्बई में शानदार ढंग से मनाया गया जहां समुद्राजा आर्यन, उनके पिता सुरजीत दडियाला सहित कई हस्तियां गेस्ट्स के रूप में मौजूद रहीं जिनमे फ़िल्म निर्देशक बॉसको मार्टिस सहित कई विशेष मेहमान मौजूद रहे जिन्होंने आर्यन को इस विश्व रिकॉर्ड के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस पार्टी का मकसद भारत और इसराइल के बीच रिश्तों को और मजबूत करना भी था। यहां बेहतरीन केक काटकर इस सक्सेस पार्टी को मनाया गया।

बता दें कि गलील सागर विश्व का दूसरा सबसे निचला जल निकाय है, जो समुद्र तल से 214 मीटर नीचे है। इंडियन तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला ने मौजूदा विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर एक इतिहास बना दिया। वह गलील के सागर को तैरने के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज तैराक बन गए, जो खराब मौसम के हालात का बहादुरी से सामना कर रहे थे। आर्यन दादलिया गलील सागर में तैरने वाले एशिया के पहले तैराक हैं। उन्होंने महज 5 घंटे 36 मिनट में 32 किमी खुले पानी की समुद्री तैराकी पूरी करने के बाद नवंबर 2022 में गोवा में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए चर्चा हासिल की थी।

आर्यन के पिता सुरजीत ने बताया कि गलील के समुद्र में तैरना आर्यन का अब तक का पहला प्रयास था और उन्होंने इसे एक चैंपियन की तरह हासिल किया।उन्होंने सुबह 5:18 बजे तैरना शुरू किया जब एकदम अंधेरा और ठंड थी और 11:33 पर तैरना बंद किया और पहली कोशिश में गलील सागर को तैरने वाले संयुक्त सबसे तेज पुरुष तैराक बन गए।

आर्यन के पिता सुरजीत ददियाला को अपने पुत्र के इस कारनामे पर गर्व है और उन्होंने इसे पूरे देश के लिए प्राउड मोमेंट बताया। उन्होंने बताया “आर्यन को तैरने के दौरान मौसम संबंधी और कई शारीरिक चैलेंज का सामना करना पड़ा। तेज हवाओ का उन्होंने हौसलों के साथ सामना किया और अपने आत्मविश्वास के बल पर तैराकी का यह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा।”

राहुल चिपलूनकर और सुबोध सुले कोच व गाइड का उन्होंने इस सफर में विशेष आभार जताया।

     

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय युवा तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स की उपस्थिति





Random Photos

Anup Jalota who is known for singing devotional songs is set to play the lead role of the revered spiritual... Posted by author icon admin Dec 23rd, 2020 | Comments Off on Anup Jalota who is known for singing devotional songs is set to play the lead role of the revered spiritual leader Sathya Sai Baba in a biopic directed by Vicky Ranawat