मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स विनर संगीतकार राज-प्रकाश का नया धमाका

मुम्बई।  बॉलीवुड में संगीतकार राज- प्रकाश की दस्तक बहुत ही बेहतरीन तरीके से हुई और यहाँ पर आते ही उन्हें मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स से नवाजा गया। उनके कंपोजीशन में बना गाना ‘अर्जिया’ आज भी ट्रेन्डिंग में है। हाल ही में उन्होंने एक और सिंगल सांग मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक जी की आवाज़ में रिकार्ड किया है। रिकॉर्डिंग के समय मौजूद लोगों का कहना है कि, यह गीत बहुत ही लोकप्रिय होगा और एक बार फिर राज – प्रकाश को इसके लिये अवार्ड्स मिलेगा।

संगीतकार राज- प्रकाश जोड़ी में राज बिसेन और प्रकाश बिसेन दो भाई हैं। इनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ है। इस संगीत जोड़ी ने अब तक बॉलीवुड की कई हिन्दी फिल्मों के साथ मुम्बई महाराष्ट्र में दो-तीन मराठी सिनेमा और एक दक्षिण भाषा कन्नड़ की फिल्म में संगीत दिया है। इनके संगीत की प्रशंसा सर्वत्र हुई और गानों को लोग बड़े चाव से सुनते आ रहे हैं। एलबम के गानों की डिमांड आजकल बढ़ गई है। इस लिए राज – प्रकाश भी पीछे नहीं है बल्कि बड़ी शिद्दत से संगीत की धुन तैयार करते हैं और गाना रिकॉर्ड करते हैं।

विदित हो कि, संगीतकार राज – प्रकाश के संगीत निर्देशन में सोनू निगम, शान, जावेद अली, अमन त्रिखा, साधना सरगम, अलका याज्ञनिक, वैशाली म्हाडे आदि बहुत सारे बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर अपनी आबाज में गाने रिकॉर्ड करा चुके हैं।  अगले महीने एक मराठी फिल्म के अलावा एक और हिन्दी एलबम टी सीरीज से आने वाला है। गायिका अलका जी कहती हैं कि, राज- प्रकाश गाने की धुन और उसके शब्दों पर ध्यान देते हैं और बहुत ही मधुर धुन बनाते हैं। इनके साथ काम करने में मजा भी आता है।’ और मजा क्यों न आए! यह शिक्षित, संगीत की तालीम हासिल किये हुए कंपोजर हैं और मेलोडियस गाना बनाते हैं।

मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स विनर संगीतकार राज-प्रकाश का नया धमाका


Random Photos

Nikita Rawal Actress Producer & Social activist won Midday Show Biz Icon Award for her work And efforts in Acting... Posted by author icon admin Nov 4th, 2019 | Comments Off on Nikita Rawal Actress Producer & Social activist won Midday Show Biz Icon Award for her work And efforts in Acting producing content and social work under her NGO Aastha Foundation for the year 2019