KRIISHIV ACADEMY Coaching Center का भव्य शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता VKDL के चेयरमैन वी के दुबे ने शिक्षा का महत्व बताया

मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट स्थित लश्करिया पर्ल, बेहरामबाग में KRIISHIV ACADEMY Coaching Center का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन बीजेपी नेता Vinay Kumar Dubey मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली।

उद्घाटन समारोह के दौरान वीके दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो किसी भी बच्चे के सपनों को हकीकत में बदल सकती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सही मार्गदर्शन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने वाला हर बच्चा जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस रखने और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर उन्होंने अपनी स्वर्गीय बहन की स्मृति में संचालित कुमारी ममता देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से KRIISHIV ACADEMY Coaching Center को एक एयर कंडीशनर (AC) भी दान किया। इस सहयोग के लिए कोचिंग सेंटर परिवार ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को अगर सही माहौल, अनुभवी शिक्षक और बेहतर मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। KRIISHIV ACADEMY Coaching Center का उद्देश्य भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना है।

आपको बता दें कि KRIISHIV ACADEMY Coaching Center, लश्करिया पर्ल, बेहरामबाग, जोगेश्वरी वेस्ट, मुंबई में स्थित है, जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। यहां विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण, व्यक्तिगत ध्यान और नियमित मार्गदर्शन दिया जाता है। साथ ही अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम पड़े, इसके लिए फीस भी कम रखी गई है ताकि हर वर्ग के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कोचिंग सेंटर प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई करवाना नहीं बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सफलता की सोच विकसित करना भी है। उद्घाटन समारोह में बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था तथा लोगों ने KRIISHIV ACADEMY Coaching Center के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

  

KRIISHIV ACADEMY Coaching Center का भव्य शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता VKDL के चेयरमैन वी के दुबे ने शिक्षा का महत्व बताया

 


Random Photos

WEE-Pune Head Sanchali Iyer Organized WEE-Clean Donation Drive... Posted by author icon admin Jan 5th, 2020 | Comments Off on WEE-Pune Head Sanchali Iyer Organized WEE-Clean Donation Drive