नौसेना के पूर्व कमांडो हरीश चन्द्र चौबे को “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” हेतु नामांकित किया गया !

देश सेवा, अनुशासन और साहस की मिसाल बने भारतीय नौसेना के पूर्व मरीन कमांडो एवं सेफ्टी एंड फायर ऑफिसर श्री हरीश चन्द्र चौबे को प्रतिष्ठित “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” के लिए नामांकित किया गया है। यह सम्मान लियो मीडिया डिजिटल, मुंबई की अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य उन महान व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने माता-पिता के संस्कारों, त्याग और प्रेरणा से जीवन में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

हरीश चन्द्र चौबे भारतीय नौसेना के पूर्व एक्स मार्कोस (Marine Commando) अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 15 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय नौसेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देकर देश का गौरव बढ़ाया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peacekeeping Mission) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय महासागर एवं अटलांटिक महासागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।

23 मई को नासिक रोड में जन्मे हरीश चन्द्र चौबे आज सुरक्षा प्रबंधन, फायर सर्विस, रेस्क्यू ऑपरेशन तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

वर्तमान में वे महिंद्रा लिमिटेड, नासिक प्लांट (थार जीप यूनिट) में एडमिनिस्ट्रेशन एवं सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन प्रबंधन एवं अनुशासित प्रशासनिक प्रणाली को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय मानी जाती है।

हरीश चन्द्र चौबे का जीवन देशभक्ति, साहस, अनुशासन और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। एक ओर उन्होंने नौसेना में रहकर देश की रक्षा की, वहीं दूसरी ओर आज वे औद्योगिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं।

ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व का “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” हेतु चयन होना न केवल गौरव की बात है, बल्कि यह उन माता-पिता के संस्कारों और मूल्यों का भी सम्मान है जिन्होंने उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा दी।

नौसेना के पूर्व कमांडो हरीश चन्द्र चौबे को “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” हेतु नामांकित किया गया !


Random Photos

Mital Morar honored with Independent Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on Mital Morar honored with Independent Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019