रंग जमाने आ रहे हैं विराज कल्लू और रितिका 

अपने फर्स्ट लुक पोस्टर से ही भोजपुरिया दर्शको के बीच कौतूहल कायम कर चुकी फिल्म रंग अब प्रदर्शन के लिए तैयार है ।  फिल्म के टीजर और ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और दर्शक अपने अपने ढंग से सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा कर रहे हैं । कोई विराज भट्ट और अरविन्द अकेला कल्लू के  एक्शन की तारीफ़ कर रहा है ,  कोई फिल्म के गानों की तो कोई कल्लू और रितिका के रोमान्स की चर्चा कर रहा है । इन सबके बीच सीमा सिंह का तड़का भी लोगो को खूब भा रहा है ।  उल्लेखनीय है कि डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है ।

फ़िल्म में अरविन्द अकेला कल्लू व रीतिका के साथ विराज भट्ट , संजय पांडे, उमेश सिंह , संजय वर्मा , गोपाल राय , जमाल खान , वैभव राय , पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा , प्रिया पांडे , डॉ यादवेंद्र यादव , श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीमा सिंह , ग्लोरी और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस फिल्म में बिखेरा है  । रंग के लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा ,  संगीतकार हैं मधुकर आनंद , सिनेमेटोग्राफर हैं जग्विन्दर सिंह हुण्डल, संपादक है धरम सोनी ,  एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव , प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज विश्वकर्मा और कला निर्देशक विजय दास  और प्रचारक हैं उदय भगत । निर्माता दीपक जैन ने बताया कि फिल्म इसी महीने दर्शको के बीच होगी ।


Random Photos

Sandeep Marwah Honored In Greece With Alexander The Great Award... Posted by author icon admin Oct 21st, 2019 | Comments Off on Sandeep Marwah Honored In Greece With Alexander The Great Award
Sandy Joil Present MR MISS & MRS UNIVERSE 2020 Successful Pune Auditions... Posted by author icon admin Mar 9th, 2020 | Comments Off on Sandy Joil Present MR MISS & MRS UNIVERSE 2020 Successful Pune Auditions