भोजपुरी सिनेमा के अच्छे दिन आ गए – निरहुआ 

भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अभी तक सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज को नई सौगात के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की है । दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में केंद्र सरकार के सुचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के उदघाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा को एक मुकाम मिले और भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए , इसके लिए बरसों से लोग प्रयास में लगे हैं ।

उन्होंने मनोज तिवारी और सुचना प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राजवर्धन राठौड़ को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन दोनों के प्रयास से ही पहली बार सरकार द्वारा भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है । इस आयोजन से भोजपुरी सिनेमा के अच्छे दिन आ गए हैं । उल्लेखनीय है कि दिल्ली में तीन दिन तक चले इस फेस्टिवल में भोजपुरी की दस फिल्मे आम लोगो को दिखाई गई । यही नहीं इस दौरान भोजपुरी फिल्म जगत के कई दिग्गजो को सम्मानित भी किया गया ।


Random Photos

3RD INTERNATIONAL CONVENTION ORGANISED BY VISHWA SINDHI SEVA SANGAM... Posted by author icon admin Feb 12th, 2020 | Comments Off on 3RD INTERNATIONAL CONVENTION ORGANISED BY VISHWA SINDHI SEVA SANGAM