नारी शक्ति को दर्शायेगा “चीरहरण”     

विराज भट्ट और काजल राघवानी की फिल्म चीरहरण की शूटिंग लगभग 90 प्रतिशत  पूरी हो चुकी है. निर्माता मनीष मिश्रा ने इसका ऐलान किया,अब इंतजार है तो इस फिल्म के रिलीज़ होने का, फिल्म चीरहरण में नारी शक्ति को दर्शाया गया है।

इनदिनों भोजपुरी फिल्म की अदाकारा काजल राघवानी अपनी नई फिल्म ”मेहंदी लगा के रखना” की अपनी छवि को जमकर भुना रही हैं और इस फिल्म की अपार सफलता के बाद उनका कहना है कि अब उन्होंने किसी खास तरह की छवि में कैद होने के डर को बाहर निकाल दिया है। और अब वे खुल कर विभिन्न किरदार निभाएंगी और जैसे ही  मेरे पास सबसे उम्दा स्क्रिप्ट चीरहरण के रूप में आयी मैं ना नहीं कह पायी और अब चीरहरण लगभग बन कर तैयार हो चुकी है। ये मेरी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म होगी।  फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग समाप्त हो चुकी है और तीव्र गति से इसकी एडिटिंग भी चल रही है।


फिल्म चीरहरण के विषय में इनके मुख्य अभिनेता विराज भट्ट का कहना है कि कुछ साल पहले फिल्मों के चुनाव के कारण काफी आलोचनाएं झेलने के बाद उन्होंने निर्णय लिया था कि वह अपनी सहज बुद्धि के आधार पर फिल्मों का चुनाव करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिस तरह की व्यक्ति हूं यह बिल्कुल वैसा ही विविधतापूर्ण है। जब मुझे इस तरह के किरदार को निभाने का प्रस्ताव दिया जाता है तो मुझे लगता है कि यह मूखर्तापूर्ण होगा अगर मैं उसे अपने हाथ से जाने दूं। करीब तीन साल पहले मैंने अपनी इस आदत को बदला।’’
फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता संजीव झा ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया की मेरे लिए ये काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन चाहे यह जितना भी कठिन क्यों न हो मैंने फिल्मों में अभिनय का निर्णय लिया । मैं चीजों पर ज्यादा चिंतित नहीं होता क्योंकि किसी कलाकार के लिए छवि प्रतिरोध की तरह होती है। हर फिल्म के साथ मेरा प्रयास होता है कि खुद को सीमा में नहीं बांधा जाए और दर्शकों  को  यह प्रभाव  फिल्म रिलीज़ होने के बाद दिखेगा ।’
फ़िल्म के निर्देशक अजय झा हैं,सह निर्माता जे पी मिश्र और ओ पी मिश्रा हैं। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी और रिक्की गुप्ता हैं, फ़िल्म का संगीत भी इसका एक मजबूत पक्ष है इसके संगीतकार हैं मधुकर आनंद। गीत प्यारेलाल जी,आजाद सिंह,पवन पाण्डेय के हैं लेखक हैं विजेंद्र सिंह । पी आर ओ हैं सर्वेश कश्यप और कलाकार हैं मुख्य अभिनेता विराज भट्ट, मुख्य अभिनेत्री हैं काजल राघवानी, खलनायक हैं संजीव झा, एवम अन्य कलाकार हैं अंजलि बनर्जी,आनंद मोहन,अनूप अरोड़ा,संजय पाण्डेय,दीपक सिन्हा, संदीप मिश्रा, प्रेम गुप्ता,अमरेंद्र शर्मा इत्यादि।


Random Photos

MISSING IN ACTION AWAITING REACTION DIVEYAA DWIVEDI... Posted by author icon admin Mar 9th, 2020 | Comments Off on MISSING IN ACTION AWAITING REACTION DIVEYAA DWIVEDI
GRAND LAUNCH OF WYSH – A Two Way Celebrity Engagement App by SUNNY LEONE... Posted by author icon admin Feb 13th, 2020 | Comments Off on GRAND LAUNCH OF WYSH – A Two Way Celebrity Engagement App by SUNNY LEONE