फिल्मफेयर अवार्ड में सितारों से भिड़ेंगे टी आर पी मामा

सुपर डांसर के टी आर पी मामा और इंडियन आइडल के होस्ट पारितोष त्रिपाठी फिल्म फेयर अवार्ड शो में बॉलीवुड के सभी नामी गिरामी सितारों के साथ रेड कार्पेट पर दो दो हाथ करते नज़र आएंगे । 18 फरवरी की शाम सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे फिल्म फेयर अवार्ड शो में पारितोष अपने इंडियन आइडल के ही होस्ट करण वाही के साथ शो में शामिल होने वाले सभी कलाकारों से रूबरू होंगे और उनसे अनूठे सवाल और अनूठे जवाब पर चुटीले बहस करते नज़र आएंगे ।

उल्लेखनीय है कि महुआ टीवी के एक शो से छोटे परदे पर कदम रहने वाले पारितोष की गिनती उनके चुटीले अंदाज़ के कारण   छोटे परदे के बड़े एंकर के रूप में की जाने लगी है । सुपर डांसर में टी आर पी मामा के रूप में ख्याति पा चुके पारितोष फिलहाल इन्डियन आयडल में अपने अंदाज से लोगो का बखूबी मनोरंजन कर रहे हैं ।


Random Photos

Writer Director Alok Shrivastava’s Film Miss Masala Dosa First Song Recorded In Mumbai... Posted by author icon admin Dec 12th, 2019 | Comments Off on Writer Director Alok Shrivastava’s Film Miss Masala Dosa First Song Recorded In Mumbai