प्रदीप पांडेय चिंटू की ‘मोहब्बत ‘ होली पर होगी प्रदर्शित !

भोजपुरी फिल्मो के चहिते अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म ‘मोहब्बत’ होली के शुभ अवसर पर प्रदर्शित हो रही है .इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मो की चर्चित एक्ट्रेस माया यादव की बेटी काजल यादव, चिंटू के साथ रोमेंस करती नजर आएंगी .प्रदीप पांडेय चिंटू इस फिल्म में एक लवर बॉय की भूमिका में नजर आएँगे .कृष्णा दीप एंटरटेनमेंट व् लक्ष्मि मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्मात्री माया यादव व् हरिश्चन्द्र बी कनोजिया है वही फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह द्वारा किया गया है .काजल यादव इस फिल्म से अपने फ़िल्मी सफर की एक नयी शुरुवात कर रही है .काजल ने इस फिल्म से पहले कई फिल्म की है लेकिन यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म में काजल एक चुनोतिपूर्वक किरदार निभा रही है .काजल इस फिल्म में एक गूंगी लड़की की भूमिका निभा रही है .

इस फिल्म के गाने भी काफी मधुर है है जिसमे संगीत घुंघरू जी द्वारा दिए गए है और गीत लिखे है प्यारेलाल यादव,आज़ाद सिंह व् श्याम देहाती ने.इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ और मुम्बई के कई सुन्दर लोकेशनो पर शूट की गयी है! फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है !


Random Photos

Indranee Talukdar Received Indian Achiever’s Award 2020 In Delhi... Posted by author icon admin Jan 15th, 2020 | Comments Off on Indranee Talukdar Received Indian Achiever’s Award 2020 In Delhi
Big Basket joins hands with LetsallHelp.org to enhance social impact footprint... Posted by author icon admin Dec 18th, 2019 | Comments Off on Big Basket joins hands with LetsallHelp.org to enhance social impact footprint