Actor Vijey Bhatia – Journey To Stardom

3 अक्टूबर को राजस्थान के श्रीगंगानगर में पैदा हुए हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और दूरदर्शन के किंग कहे जाने वाले वीजे भाटिया सिविल इंजिनियरिंग में स्नातक हैं | अभिनेता बनने की ख्वाहिश उनमें बचपन से ही थी | एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब वह 4 साल के थे, तब से ही स्कूल में होने वाले नाटकों में उनके अभिनय की शुरुआत हो गयी थी |

बाद में वह कॉलेज में भी होने वाले नाटकों में हिस्सा लेते रहे | अपने अन्दर के अभिनेता की प्यास बुझाने और अभिनय की बारीकियाँ सीखने के लिए उन्होंने मुंबई के जाने माने पृथ्वी थिएटर में होने वाले नाटकों में लगातार हिस्सा लेना शुरू किया |

वीजे भाटिया का मानना है कि अभिनेता के सीखने की प्रक्रिया कभी ख़त्म नहीं होती | उन्होंने दूरदर्शन के लिए 50 से ज़्यादा सीरियल किये हैं, इसलिए उन्हें दूरदर्शन का किंग कहा जाने लगा | क़रीब 25 से ज़्यादा सीरियल सॅटॅलाइट चैनलों के लिए कर चुके हैं | ओम जय जगदीश. ए वेडनेसडे, मुंबई 125km और लाखों हैं यहाँ दिलवाले जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं |

आने वाली 31 मार्च को रिलीज़ होने वाली फिल्म रोमियो & बुलेट में उन्होंने एंग्री यंग मैन की ज़बरदस्त भूमिका अदा की है | इस फिल्म को आदित्य कुमार ने निर्देशित किया है तथा इसका संगीत इंडियन रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया है |


Random Photos

Teaser Out – Singer Arun Singh First Single Chhukar Mujhe... Posted by author icon admin Jan 26th, 2020 | Comments Off on Teaser Out – Singer Arun Singh First Single Chhukar Mujhe