निरहुआ ने क्यों कहा ना देखे उनकी यह फ़िल्म ? 

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी एक फ़िल्म ना देखने की अपील अपने प्रशंसकों से की है । अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर उन्होंने अगले महीने रिलीज़ हो रही फिल्म बॉर्डर पाकिस्तान के संबंध में कहा है कि उन्होंने इस नाम की किसी भी फ़िल्म में काम नही किया है । जब छानबीन की तो पता चला यह फ़िल्म साल 2014 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाने वाली फिल्म पटना से पाकिस्तान को हिंदी में डब कर रिलीज़ किया जा रहा है ।

फ़िल्म का जो पोस्टर बनाया गया है उसे फ़िल्म से कुछ लेना देना नही है । दर्शक फ़िल्म देखने जाएंगे तो खुद को ठगा महसूस करेंगे । उल्लेखनीय है कि यह फ़िल्म निरहुआ की होम प्रोडक्शन फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के रिलीज़ के अगले सप्ताह ही रिलीज़ किया जा रहा है । बहरहाल , निरहुआ की इस अपील का व्यापक असर पड़ा है । उनके फेसबुक पेज हजारो लोगो ने लाइक्स और कमेंट किया है और उन्हें धन्यवाद दिया है इस जानकारी को शेयर करने के लिए । —–Uday Bhagat PRO


Random Photos

Star Studded Launch For Chaklimerch At New Party Hub Reflextion Bar And Kitchen... Posted by author icon admin Oct 12th, 2019 | Comments Off on Star Studded Launch For Chaklimerch At New Party Hub Reflextion Bar And Kitchen
Gehana Vasisth Launches Her Own App!... Posted by author icon admin Jan 24th, 2020 | Comments Off on Gehana Vasisth Launches Her Own App!