Bhojpuri Film Radhe – Shooting completed  

अभिनय के क्षेत्र से फ़िल्म निर्माण में उतरी अभिनेत्री नेहा श्री की बतौर निर्मात्री पहली फ़िल्म राधे की शूटिंग गुजरात के राजपिपला में रिकॉर्ड समय मे पूरी हो गई है । शूटिंग पूरी कर लौटे मेगा स्टार रवि किशन ने बताया कि लंबे अरसे के बाद उन्होंने एक संपूर्ण भोजपुरी फ़िल्म में काम किया है जिसमे हर वो मसाला है जिसे दर्शक पसंद करते हैं । उन्होंने निर्देशक व इस फ़िल्म के संगीतकार रितेश ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि देवरा बड़ा सतावेला की तरह राधे भी एक म्यूजिकल हिट साबित होगी । उन्होंने निर्मात्री नेहा श्री की तारीफ करते हुए कहा कि सेट पर अच्छे अच्छे निर्माता परेशान हो जाते हैं लेकिन नेहा श्री ने अभिनय और निर्माण दोनों ही भूमिका का निर्वाह बखूबी किया ।

रवि किशन ने नेहा श्री की तारीफ करते हुए कहा कि एक सफल निर्माता के  सारे गुण उनमे मौजूद हैं । उन्होंने फिल्म के केंद्रीय पात्र राधे को फ़िल्म का विशेष आकर्षण बताया ।   उल्लेखनीय है कि नेहाश्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही  राधे के संगीतकार व निर्देशक हैं रितेश  ठाकुर , लेखक हैं इंद्रजीत, गीतकार हैं अरुण बिहारी , फणीन्द्र राव , शोभ दयाल यादव और राजेश सारंगपुरी । कैमरामैन हैं  यश भारद्वाज , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , कोरियोग्राफर हैं रिक्की गुप्ता जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । राधे में मेगा स्टार रवि किशन , युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , प्रियंका पंडित , मोहिनी घोष , सीमा सिंह , पप्पू यादव , आर के गोस्वामी , हर्षित पटेल , करण सिंह (रावण ) , ग्रीवा कंसारा , झील और अवतार गिल आदि मुख्य भूमिका में हैं । नेहा श्री ने बताया कि भोजपुरी ने उन्हें पहचान दी है और उनका मकसद अच्छी और मनोरंजक फिल्मे बनाना है । —–Uday Bhagat PRO


Random Photos

Bhamla Foundation Celebrated The Massive Success Of Their Beat Air Pollution Campaign Song Hawa Aane De And 22nd Anniversary Of... Posted by author icon admin Sep 4th, 2019 | Comments Off on Bhamla Foundation Celebrated The Massive Success Of Their Beat Air Pollution Campaign Song Hawa Aane De And 22nd Anniversary Of Bhamla Foundation