प्रियंका चोपड़ा को बधाई देने पहुचे रवि ।  आज से रांची में शुरू होगी काशी अमरनाथ की शूटिंग ।

प्रियंका चोपड़ा व डॉ मधु चोपड़ा  की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की मराठी फिल्म वेंटिलेटर को बेस्ट डायरेक्टर सहित तीन नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है । इसी खुशी में प्रियंका चोपड़ा के मुम्बई आगमन पर यहां एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया । इस मौके पर भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार व प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के अमरनाथ यानी रवि किशन भी उस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा व डॉ मधु चोपड़ा को बधाई देने पहुचे । रवि किशन ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि छोटे से शहर से निकल कर एक अंतरराष्ट्रीय स्टार तक का सफर तय करने में उन्होंने काफी मेहनत की है । उल्लेखनीय है कि रवि किशन गुरुवार से प्रियंका चोपड़ा की ही फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग झारखंड की राजधानी रांची में कर रहे हैं ।

पर्पल पेबल पिक्चर्स और युवा निर्मात्री नेहा शांडिल्य की फ़िल्म निर्माण कंपनी  रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रवि किशन , निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनका साथ दे रही हैं आम्रपाली दुबे और सपना गिल । सपना गिल की इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में एंट्री हो रही है । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की इस फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह, मनोज टाईगर , ब्रिजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सोनिया मिश्रा , अयाज़ खान, गौरी शंकर आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर है रवि शंकर जायसवाल, प्रोडक्शन हेड हैं मनोहर रवीन्द्रन, कार्यकारी निर्माता है महेश उपाध्याय जबकि प्रचारक हैं उदय भगत ।   —Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

Raju Mavani the Lion hearted actor filmmaker who launched Suniel Shetty in films with Balwaan passed away... Posted by author icon admin Nov 9th, 2019 | Comments Off on Raju Mavani the Lion hearted actor filmmaker who launched Suniel Shetty in films with Balwaan passed away