कुणाल सिंह, आकाश सिंह यादव और सीमा सिंह की तिकड़ी दिखेगी फिल्म “भौजी पटनिया” में

मुम्बई के आर्यन रेकॉर्डिंग् स्टूडियो मे एक गीत की रेकॉर्डिंग् के साथ भोजपुरी फिल्म “भौजी पटनिया”का मुहूर्त हुआ। स्काई लाइट स्टूडियोज़ के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता प्रवीण कुमार झा और निर्देशक अजय प्रवीण हैं।फिल्म के सह निर्माता बबलू कृष्णन और अजय कुमार हैं। इस फिल्म के कलाकारों मे कुणाल सिंह, उनके पुत्र आकाश सिंह यादव, काजल रघवानी, सन्नी सिंह,अंकिता सिंह, सीमा सिंह, कुंदन कृष्णन, प्रवीण कुमार इत्यादि शामिल है।संगीतकार ओम झा,गीतकार दिलीप कुमार प्रीतम और सिंगर ममता राउत, मोहन राठौर,प्रियंका सिह और इंदु सोनाली है।

बिहार मे अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस मौके पर कुणाल सिंह ने कहा कि सीमा सिंह एक ऐसी अभिनेत्री है जिनके साथ मैं फिल्म कर चुका हु और अब मेरा पुत्र आकाश भी सीमा के साथ फिल्म कर रहा है। कुणाल सिंह ने पटना शहर की लोकप्रियता का ज़िक्र करते हुए इस टाइटल को उचित करार दिया। और उम्मीद जताई कि दर्शक इसे पसन्द करेंगे।फिल्म के लेखक निर्देशक अजय प्रवीण का कहना है कि यह एक साफ सुथरी फिल्म होगी। —- Akhilesh Singh PRO


Random Photos

International Thai Singer Ann Mitchai From Thailand Going To Rock In Mumbai... Posted by author icon admin Oct 13th, 2019 | Comments Off on International Thai Singer Ann Mitchai From Thailand Going To Rock In Mumbai
15th Edition Of GLITTER 2019 India’s Most Revered Pre-Festive Wedding And Lifestyle Exhibition... Posted by author icon admin Sep 28th, 2019 | Comments Off on 15th Edition Of GLITTER 2019 India’s Most Revered Pre-Festive Wedding And Lifestyle Exhibition